प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जिले में भाजपा की जनआक्रोश यात्रा के रथों का शुभारंभ आज

पूर्व मंत्री एवं एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गरासिया दिखायेंगे हरि झंडी

प्रतापगढ़ – भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 दिसम्बर को जयपुर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पूरे प्रदेश में प्रत्येक जिले व विधानसभाओं में रवाना किये गए जनआक्रोश यात्रा के रथों का प्रतापगढ़ जिले में शुभारंभ आज शनिवार को होगा।
भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया आज शनिवार को प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के गाँधी चौराहा से भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत सहित पार्टी के पदाधिकारियों के साथ रथों हरीझंडी दिखा कर जिले में जनआक्रोश यात्रा का शुभारंभ करेंगे, इसके बाद रथों को विधानसभाओं के संयोजकों को सौंप देंगे। विधानसभा संयोजक रथों को विधानसभाओं में नुक्कड़ नाटक, चौपालों, मंडलों में लेकर जाएंगे। इस दौरान सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, प्रधान, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, जनप्रतिनिधिगण सहित कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने प्रतापगढ़ जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओ से जनआक्रोश यात्रा का जिले में शुभारम्भ के अवसर पर आज शनिवार दोपहर 1 बजे गांधी चौराहे पर उपस्थित रहने का आग्रह किया।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस जनआक्रोश यात्रा हेतु नियुक्त प्रतापगढ़ जिला प्रभारी धर्मेंद्र राठौर, जिला संयोजक प्रेमसिंह झाला, प्रतापगढ़ विधानसभा संयोजक जसपाल आंजना, धरियावद विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल मीणा भी उपस्थित रहेंगे।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button