प्रतापगढ़

प्रदेश एवं जिले में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं सहित अन्य मांगों को लेकर जनता युवा मोर्चा का मिनी सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन , राज्यपाल के नाम जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश एवं जिले में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं सहित अन्य मांगों को लेकर जनता युवा मोर्चा का मिनी सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन , राज्यपाल के नाम जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन ।

प्रतापगढ़।रीट परीक्षा के पर्चा लिक प्रकरण एवं छोटी सादड़ी मैं भाजपा सरपंच केरिंग मीणा की हत्या की उच्च स्तरीय जांच तथा धरियावद में सामूहिक गैंगरेप की घटना की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।

एक प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के शहर मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि आज मिनी सचिवालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में पिछले 3 सालों में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं धरियावद में सामूहिक गैंगरेप की घटना छोटी सादड़ी में भाजपा समर्पित सरपंच केरिंग मीणा की हत्या तथा रीट परीक्षा परीक्षा प्रकरण की सीबीआई द्वारा जांच कराने को लेकर कार्यकर्ता और पदाधिकारी द्वारा धरना प्रदर्शन कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई और जिलाधीश को ज्ञापन देकर उक्त सभी मामलों की जांच उच्च स्तरीय टीम गठित कर सीबीआई को सौंपने की मांग की।

धरना प्रदर्शन को भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत महामंत्री डॉक्टर नारायण लाल निनामा, प्रदीप उपाध्याय , भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर , भाजपा जिला मंत्री शांति लाल मीणा , जिला परिषद सदस्य दलपत मीणा, धरियावद प्रधान प्रतिनिधि तथा युवा मोर्चा के जिग्नेश एवं एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष भेरूलाल मीणा ने संबोधित किया और धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को चेताया कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर सरकार अंकुश लगाएं वरना भारतीय जनता पार्टी तथा युवा मोर्चा आम जनता के हितों के लिए सड़कों पर उतरेगा ।

धरना प्रदर्शन का संचालन जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुश लबाना ने किया तथा आभार जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा जसपाल गुर्जर ने व्यक्त किया इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रतीक शर्मा ,सालम गढ़ मंडल अध्यक्ष प्रकाश मीणा,राजकुमार मीणा, युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री सूर्यकांत कोटिया, सोशल मीडिया संयोजक अशोक कुमावत ,बारावरदा मंडल महामंत्री नरेंद्र लबाना एवं प्रतापगढ़ ग्रामीण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह बारावरदा मंडल अध्यक्ष गणपत गुज्जर, अरनोद मंडल अध्यक्ष अमित जोशी, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष विक्रम गुजर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रतीक शर्मा ,राजकुमार मीणा, युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री सूर्यकांत कोटिया, सोशल मीडिया संयोजक अशोक कुमावत ,बारावरदा मंडल महामंत्री नरेंद्र लबाना एवं प्रतापगढ़ ग्रामीण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, बारावरदा मंडल अध्यक्ष गणपत गुज्जर, अरनोद मंडल अध्यक्ष अमित जोशी, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष विक्रम गुज्जर , छोटी सादड़ी पश्चिमी अध्यक्ष गोपाल टांक प्रतापगढ़ मंडल महामंत्री निलेश सेठिया एवं मनीष सिंह मानपुरा सरपंच मदन मीणा ,छोटी सादड़ी मंडल कोषाध्यक्ष ईश्वर धाकड़,दीपक माली,महेश गुर्जर पार्षद प्रतिक खोईवाल गोविंद तेली मनीष गुर्जर शुभम साहू प्रकाश गायरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button