प्रदेश की गहलोत सरकार की उल्टी गिनती चालू : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा

भाजपा की पत्रकार वार्ता आयोजित, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ने किया संबोधित
प्रदेश की कांग्रेस शासित गहलोत सरकार की विफलताओं को किया उजागर
प्रतापगढ़ – राजस्थान भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक जिला केंद्र पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश की भ्रष्ट, निकम्मी और जन आकांक्षाओं की पूर्ति करने में पूरी तरह फेल साबित हुई गहलोत सरकार की विफलताओं को के लिए पत्रकार वार्ताओं का आयोजन किया जा रहा है, इसी के तहत प्रतापगढ़ जिला भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ने प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को मुख्य रूप से मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ने संबोधित किया। पत्रकार वार्ता की अध्यक्षता एवं स्वागत उद्बोधन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने दिया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस शासित गहलोत सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उन 2700 से अधिक वादों में से मात्र 95 वादे भी गहलोत सरकार पूरे नहीं कर पाई।
राजस्थान की गहलोत सरकार सिर्फ अपने बहुमत के आंकड़े वाले 101 विधायकों को संतुष्ट करने में नजर आई ना कि गहलोत सरकार ने साढ़े सात करोड़ प्रदेशवासियो की सुख, सुविधा, सुरक्षा और संतुष्टि की बात पर विचार किया।
कांग्रेस द्वारा गत विधानसभा चुनाव में किसानों की कर्ज माफी का वादा किया गया था, परंतु जब से कांग्रेस सरकार प्रदेश में आयी तब से 4 वर्ष 2 माह में लगभग 18000 किसानों की जमीन नीलाम कर्ज के कारण हो गई है। आखिर जनता और किसान कांग्रेस सरकार से पूछना चाहते हैं कि इस प्रकार झूठे – लोकलुभावने वादे कर सत्ता हथियाने के पीछे क्या कारण था? प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस ने बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था परंतु आज तक वह वादा अधूरा है और राजस्थान के तीस लाख बेरोजगार युवा आज बेरोजगारी भत्ते की आस लगाए बैठे हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में चारों ओर अपराधियों का बोलबाला है और अपराधियों का सिक्का चल रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है, यहाँ ना लॉ है ना आर्डर है। राजस्थान में आये दिन हत्याएं, बलात्कार, फिरौती, अपहरण जैसे संगीन अपराध आम हो गए हैं, राह चलते चौड़े-धाड़े फायरिंग हो रही है, परंतु गहलोत सरकार की कान में झूँ तक नहीं रेंग रही है।
प्रदेश की गहलोत सरकार एक भी परीक्षा को ठीक तरीके से कराने में सफल नहीं हो पायी, हर बार हर पर्चा लिक होता है, जो बताता है कि राजस्थान की गहलोत सरकार किस प्रकार से विक सरकार है।
राजस्थान में सोशल मीडिया पर गैंगस्टर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते नजर आते हैं परंतु कांग्रेस शासित गहलोत सरकार उन्हें पकड़ने में कमजोर है।प्रदेश सरकार के अधीन आने वाली जांच एजेंसीया कहीं ना कहीं सरकार के दबाव में काम कर रही है इसी कारण से अपराधियों की धरपकड़ नहीं हो पा रही है।
राजस्थान की कांग्रेस शासित गहलोत सरकार की बिगड़ी कानून व्यवस्था के कारण पूरे प्रदेश में बजरी माफिया, अफीम माफिया, शराब माफिया, पेपर माफिया, फिरौती बाज, हत्यारे, दुष्कर्मी खुल्लेआम अपराध कर रहे है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा की राजस्थान की कांग्रेस शासित गहलोत सरकार अपराधियों की सरपरस्त बन चुकी है।
इसी के साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने पत्रकारण द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया।
भाजपा द्वारा आयोजित इस पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी पिंकेश पोरवाल, जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, डॉ. नारायण निनामा, प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष बगदीराम पाटीदार, जसपाल आंजना, जिला सोशल मीडिया संयोजक नीशील अरुण छोरिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह झाला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इराद खान, विशेष संपर्क अभियान जिला संयोजक प्रदीप वशिष्ठ, आजीवन सहयोग निधि सह संयोजक विष्णु शर्मा, पार्षद अमित जैन सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व पत्रकारगण उपस्थित रहे।