प्रतापगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली किसान हितेषी केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए अफीम नीति हुई जारी की गयी

नई अफीम नीति किसानों के लिए काफी फायदेमंद : भाजपा

– भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण, सांसद जोशी का जताया आभार –

प्रतापगढ़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली किसान हितेषी केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए अफीम नीति हुई जारी की गयी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि अफीम की खेती के लिये वर्ष 2022-23 हेतु केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग द्वारा जारी की गयी अफीम नीति किसान हितैषी है, और इस नीति में किसानों को कई प्रकार की सौगातें दी गई है।
फसल वर्ष 2022-23 के लिए जारी की गई अफीम पॉलिसी में अफीम की खेती करने हेतु जारी किए जाने वाले लाइसेंस की पात्रता में कई प्रावधान किये गये।वे किसान जिन्होंने फसल वर्ष 2021-22 के दौरान अफीम फसल की खेती की हैं 4.2 कि.ग्रा./हे. या इससे अधिक औसत से फसल दी हैं वे लाईसेंस के पात्र होंगे, साथ ही वे किसान जिन्होंने 3 वर्षाे तक 2019-20, 2020-21, 2021-22 में अफीम फसल उखड़वाई हो वे भी पात्र होंगे, परन्तु लगातार 4 वर्षाे तक अफीम फसल उखड़वाने वाले किसान पात्र नहीं होेंगे। वे किसान जिनकी अपील डी.एन.सी. के द्वारा स्वीकार की गई हो वे भी लाईसेंस के पात्र होंगे। वे किसान जो वर्ष 2021-22 में पात्र थे परन्तु किसी कारण से अफीम की खेती नहीं कर पाये अथवा विभाग से लाईसेंस प्राप्त नहीं कर पाये वे किसान भी इस बार अफीम फसल हेतु पात्र होगे। इसके साथ ही वे किसान जिन्होंने वर्ष 2021-22 में खेती की हैं लेकिन उनकी मृत्यु हो गई हैं उनके वैध वारिस लाईसेंस के पात्र होंगे।
सभी पात्र किसानों को 10 आरी के लाईसेंस दिये जायेंगे, जिसमे वे अधिकतम 2 प्लॉटो में बुवाई कर सकेंगे।
सी.पी.एस. पद्धति अन्तर्गत अफीम खेती के लिये पात्र किसान निम्नानुसार हैं, वे किसान जिन्हें वर्ष 2021-22 में सी.पी.एस. पद्धति का लाईसेंस मिला उन्हें पात्र होने पर इस बार भी सी.पी.एस. पद्धति से खेती करने का लाईसेंस मिलेगा। जिन किसानों ने वर्ष 2021-22 में खेती की हैं और मारफीन दी हैं। उनकी औसत 3 कि.ग्रा./हे. से 4.2 कि.ग्रा./हे. से कम होगी उन्हें सी.पी.एस. पद्धति के लाईसेंस दिये जायेेंगे। वे किसान जो गोंद वाली अफीम के लिये पात्र हैं, वे सी.पी.एस. पद्धति में लाईसेंस ले सकते हैं।
वे किसान जिन्होंने सी.पी.एस. पद्धति का लाईसेंस हंकवा दिया वे भी सी.पी.एस. पद्धति में लाईसेंस के पात्र होंगे।
वे किसान जो वर्ष 2021-22 में सी.पी.एस. पद्धति के लाईसेंस के पात्र थे परन्तु लाईसेंस नहीं ले पाये वे भी पात्र होगे। वे किसान जिन्होंने वर्ष 1999-2000 से वर्ष 2021-22 तक घटिया अफीम दी हैं लेकिन उनकी मारफीन 6 प्रतिशत से ज्यादा हैं वे किसान भी सी.पी.एस. पद्धति में लाईसेंस प्राप्त करने के पात्र होंगे।
साथ ही वे किसान जिन्होंने वर्ष 1999-2000 से वर्ष 2021-22 के मध्य अफीम की खेती की हैं और अफीम दी हैं उनका 4 वर्ष का औसत दी गई अफीम के 100 प्रतिशत या उससे अधिक होने पर किसान सी.पी.एस. पद्धति में लाईसेंस प्राप्त करने के पात्र होंगे।
वर्ष 1999-2000 से अब तक कानुनी उत्तराधिकारी किसी कारण से लाईसेंस नहीं ले पाये, यदि उनकी पात्रता बनती हैं तो उन्हें सी.पी.एस.पद्धति से लाईसेंस दिये जायेंगे।
वर्ष 2022-23 की अफीम नीति में वे किसान जो एन.डी.पी.एस. प्रकरण में दिनांक 31.07.2022 तक पुरी तरह से बरी हो चुके हैं और उनकी पात्रता बनती हैं तो उन्हें भी सी.पी.एस.पद्धति से लाईसेंस दिये जायेंगे।
इस वर्ष 2022-23 में वर्ष सी.पी.एस. पद्धति से लाईसेंस प्राप्त करने वाले किसानों का लाईसेंस 5 वर्षाे के लिये वर्ष 2027-28 तक वैध रहेगा। इस वर्ष की पॉलिसी में किसानों को दी गई राहत से हजारों किसान लाभान्वित होंगे।
पूर्व में 20,000 अफीम लाईसेंस थे जो 8 वर्ष में बढ़कर 76,000 अफीम लाईसेंस हो गये हैं।
इस वर्ष 2022-23 की ऐतिहासिक, किसान हितैषी अफीम नीति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार के द्वारा हर वर्ष की भांति किसानों के हित में बनाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी, क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी का भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, विधायक ललित ओस्तवाल, हरेंद्र निनामा, जिला परिषद नेता प्रतिपक्ष हेमन्त मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश शर्मा, सहकारिता प्रकोष्ट प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लच्छीराम निनामा, जिला महामंत्री गजेन्द्र चंडालिया, प्रदीप उपाध्याय, डॉ. नारायण निनामा, जिला उपाध्यक्ष बगदीराम पाटीदार, धूलजी मेघवाल, आशीष जैन, जसपाल आंजना, कृष्णगोपाल निनामा, चम्पा मीणा, बालकुंवर डांगी, कालीबाई मीणा, शांतिलाल मेनारिया, जिला मंत्री प्रेमलाल मीणा, धर्मवीर मीणा, विक्रम चौहान, कुसुम बैरवा, भँवरलाल सोनावा, शांतिलाल मीणा, कांता जैन, उमा गायरी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कंकरेचा, जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया, जिला सोशल मीडिया संयोजक निशील अरुण छोरिया, जिला आईटी संयोजक रवि विजयवर्गीय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनयना हापावत, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवलाल साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष ईराद खान, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष खेतसिंह मीणा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह झाला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, मण्डल अध्यक्षगण राघवेंद्र सिंह सिसौदिया, राजेश कुमावत, विनोद सुथार, श्यामलाल मीणा, अमृतलाल मीणा, कचरूलाल निनामा, अजमाल मीणा, रितेश सोमानी, भूपेंद्र सिंह राव, धनराज मीणा, रामचन्द्र माली, कैलाश गुर्जर, रमेश गोपावत, बाबूलाल विजयवर्गीय, प्रताप चौधरी, रामलाल मीणा, हंसराज सिंह सहित जिले के समस्त भाजपा, मोर्चो, मण्डलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने आभार प्रकट किया।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button