प्रतापगढ़

फाग महोत्सव के तहत श्री खाटू श्याम दरबार की भव्य निशान यात्रा का शहर में हुआ भ्रमण

प्रतापगढ़। शहर में एक दिवसीय फाग महोत्सव के तहत श्याम परिवार और इंडिया पति ट्रस्ट मंडल की ओर से भगवान खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।

रात भर चला बाबा का जागरण
भक्त बहे भक्ति रस में

श्याम परिवार के अध्यक्ष मुकेश भावसार ने बताया कि एक दिवसीय फाग महोत्सव के तहत आज प्रतापगढ़ में इंडिया पति ट्रस्ट मंडल और श्याम परिवार की ओर से विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के तहत शहर के गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर से भगवान खाटूश्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली इस यात्रा में शामिल श्रद्धालु बैंड बाजों और डीजे की भक्ति धुनों पर नृत्य करते हुए माहौल को धर्ममय बना रहे थे। निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा भी की गई और भगवान खाटूश्याम का आकर्षक श्रृंगार किया गया।

भावसार ने बताया कि फाग महोत्सव के तहत खाटूश्याम मंदिर में अखंड ज्योति, छप्पन भोग के साथ भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। निशान यात्रा के समापन पर महिलाओं ने जमकर फाग खेला। निशान यात्रा के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button