होम

ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह गुरुवार को गांधी भवन सिंगोली पर कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर करेंगे शिरकत

*ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह गुरुवार को गांधी भवन सिंगोली पर*

*कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर करेंगे शिरकत*

सिंगोली:- ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन 18/11/ 2021 गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन सिंगोली पर आयोजित किया जा रहा है उक्त आशय की जानकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी और नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेंव ने देते हुए बताया कि ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया जा रहा है जिसमें जावद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर सहित वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे श्री जोशी और मेव ने बताया की सिंगोली में आम सभा को संबोधित करने के दौरान कमलनाथ द्वारा नीमच जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने की घोषणा गई थी जो अब जाकर पूर्ण हुई है सम्मेलन में कमलनाथ द्वारा की गई घोषणा के पूर्ण होने के उपलक्ष में उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया जाएगा श्री जोशी और मेव ने महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस,nusi, के सभी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों और समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं साथ ही कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं का स्नेह भोज गांधी भवन पर ही रखा गया है

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button