ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज सिंगोली में।

Chautha samay @singoli news
प्रभारी नूरी खान जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया प्रदेश प्रतिनिधि राजकुमार अहीर का कार्यकर्ताओं को मिलेगा मार्गदर्शन।
सिंगोली:- ब्लॉक कांग्रेस सिंगोली के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज सामुदायिक भवन दशहरा मैदान सिंगोली में आयोजित किया जा रहा है सम्मेलन में नीमच जिला प्रभारी श्रीमती नूरी खान नीमच जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया प्रदेश प्रतिनिधि एवं जावद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और सबके चहेते किसान नेता राजकुमार अहीर सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जन शिरकत कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे उक्त आशय की जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन मंडलम अध्यक्ष राजेश भंडारी, नगर अध्यक्ष राजेश नागोरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष पल्लवी भंडारी ने देते हुए बताया कि आज रविवार को दोपहर 2:00 बजे सामुदायिक भवन कोटा रोड पर युवक कांग्रेस मंडलम कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस सहित ब्लॉक क्षेत्र के 60 पोलिंग बूथों का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें कांग्रेस की तेजतर्रार जिला प्रभारी नूरी खान जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया प्रदेश प्रतिनिधि एवं जावद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सबके चहेते किसान नेता राजकुमार अहीर विशेष रुप से उपस्थित रहकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के 15 माह मैं आम जनता किसानों व्यापारियों और गरीबों के लिए चलाई गई जन हितेषी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव गांव जाकर जन जन तक पहुंचाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से आह्वान करेंगे एवं भाजपा की शिवराज सरकार की नाकामियों और आदिवासियों गरीबों व क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की विफलताओं को आम जनता तक पहुंचाकर आगामी दिनों में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र से कांग्रेस को विजय श्री का आशीर्वाद दिलाने का आह्वान करेंगे सम्मेलन में युवक कांग्रेस मंडलम कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे कांग्रेश पदाधिकारियों ने समस्त प्रकोष्ठ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित हो रहे विशाल कांग्रेस कांग्रेश कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।