भगवान बिरसा मुंडा ने देश व समाज के लिए अपने प्राण त्याग दिए सत्यनारायण पाटीदार बिरसा मुंडा के नाम से बनने वाले सामुदायिक भवन का श्री पाटीदार ने किया शिलान्यास बोरदिया में हुआ बिरसा मुंडा जयंती का गरिमामय आयोजन | The News Day
*भगवान बिरसा मुंडा ने देश व समाज के लिए अपने प्राण त्याग दिए- सत्यनारायण पाटीदार*
*बिरसा मुंडा के नाम से बनने वाले सामुदायिक भवन का श्री पाटीदार ने किया शिलान्यास*
*बोरदिया में हुआ बिरसा मुंडा जयंती का गरिमामय आयोजन*
सिंगोली:- भगवान बिरसा मुंडा ने देश व समाज के लिए खुद के प्राण त्याग दिए। उन्होंने अपने समाज के हक की लड़ाई के लिए समाज की भलाई के लिए निरंतर संघर्ष किया व निरंतर संघर्ष करते हुए उन्होंने 25 वर्ष की अल्पायु में ही अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उक्त विचार जावद क्षेत्र के पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार ने व्यक्त किए। वे सोमवार 15 नवंबर को जावद तहसील के ग्राम बोरदिया में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश के लिए जीवन में कई संघर्ष किये हैं इसलिए उन्हें भगवान का दर्जा प्राप्त है। मुंडा जनजाति से ताल्लुक रखने वाले बिरसा मुंडा का जन्म रांची से 66 किमी दूर खूंटी जिले में जंगलों-पहाड़ियों से घिरे उलिहातू गांव में 15 नवंबर 1875 को हुआ था। बिरसा मुंडा के नेतृत्व में मुंडाओं ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। 1 अक्टूबर 1894 को अंग्रेजों से लगान (कर) माफी के लिए मुंडाओं ने आंदोलन किया। उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी।
15 नवंबर को आदिवासी युवा संगठन जावद-सिंगोली के युवाओं द्वारा ग्राम बोरदिया में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। जिसमें सैकड़ों युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। समारोह में नानालालजी ने संबोधित करते हुए सभी को संगठित व एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही । वहीं सुरेश तावड ने शिक्षा और व्यवसाय पर जोर देते हुए सभी साथियों को स्वरोजगार में आने की बात कही। कार्यक्रम को राजू भाई, मूलचंद, राजकुमार, राजोतिया, लाल जी मोरवन, रतनीबाई, युवा बालिका शानू खराड़ी, ममता सिमर आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
’बिरसा मुंडा के नाम से बनने वाले सामुदायिक भवन का श्री पाटीदार ने किया शिलान्यास-
समारोह में जावद के पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार द्वारा बिरसा मुंडा के नाम से बनने वाले बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। जिसका नामकरण बिरसा मुंडा सामुदायिक भवन रखा जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार रामलाल चौहान द्वारा व्यक्त किया गया।
’यह रहे उपस्थित-’
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से घनश्याम रडार, दौलत राम, राम लाल, लाल चंद्र, भेरूलाल, घीसालाल, प्रकाश, सत्यनारायण, भेरूलाल, शिवलाल, बलराम, संजय, शिवलाल भील, शौकीन, नारायण, गोपाल, सुनील, कालूराम प्रसाद बिड़ला, गोविंद, सुरेश तावड, मांगीलाल, संजय दायना सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।