राजस्थान

भाजपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत राजस्थान में गहलोत सरकार में बढ़ते अत्याचार के विरोध में दिया ज्ञापन

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा द्वारा शुक्रवार को राजस्थान की कांग्रेस शासित गहलोत सरकार के राज में बढ़ते महिला दलित एवं आदिवासी अत्याचारों और अपराधों के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि प्रतापगढ़ जिला भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा ने सामूहिक रूप से मिनी सचिवालय पहुंचकर प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं, युवाओं, दलित, पीड़ित और आदिवासियों पर अत्याचार और अपराधों के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधीश को ज्ञापन दिया।
भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष खेतसिंह मीणा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल व भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया के नेतृत्व में ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, जनजाति समाज एवं अनुसूचित जाति समाज पर हो रहे लगातार अत्याचार के विरोध में मुंह पर काली पट्टी बांधकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष गहलोत सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के कांग्रेस शासित गहलोत सरकार के फेल कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ. नारायणलाल निनामा, जिला मंत्री प्रेमलाल मीणा, धर्मवीर मीणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह झाला, जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री बगदीराम मीणा, कुलदीप मीणा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरालाल रैदास, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष कुणाल दसलानिया, सैल्यूट तिरंगा जिलाध्यक्ष रामलाल मीणा, सुहागपुरा मंडल महामंत्री अमृतलाल मीणा, मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण मीणा, प्रतापगढ़ जनजाति मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा, धरियावद जनजाति मोर्चा अध्यक्ष धनपाल मीणा, गिरधारीलाल मीणा,
धनराज मीणा, कालूलाल मेघवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button