चित्तौड़गढ़

भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

Chautha [email protected] Kapasan News
कपासन,
रीट परीक्षा में धांधली एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की गिरफ्तारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर मंगलवार को हुई लाठीचार्ज के विरोध में कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बुधवार को पुतला फूंका।
भाजपा मंडल महामंत्री सोहन खटीक के अनुसार कपासन नगर मंडल, शनि महाराज मंडल एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से विधायक अर्जुनलाल जीनगर के नेतृत्व में अजमेर विद्युत वितरण लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय से मुख्यमंत्री की शव यात्रा प्रारंभ कर नगरपालिका कार्यालय तक मार्च की, इस दौरान प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग की ।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक जीनगर ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा करते हुए अपने चहेते लोगों के माध्यम से रीट परीक्षा का पेपर आउट करवा कर अपने लोगों को उपकृत करने का कार्य किया है। इससे प्रदेश के हजारों लोगों में रोष है, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर ने रीट परीक्षा पेपर के आउट होने से लेकर अब तक के घटनाक्रम से सभी को अवगत कराते हुए महामहिम राज्यपाल से राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग की, इस दौरान जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित ,कपासन मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंभू लाल जाट, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, नगरपालिका उपाध्यक्ष एजाज़ अली, महामंत्री अशोक शर्मा, राकेश आचार्य, रतन नाथ योगी, दिनेश पाराशर, युवा मोर्चा अध्यक्ष महावीर सिंह, पार्षद अशोक विजयवर्गीय, गोपाल पुरबिया ,मुकेश पलोड,अकील शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सिरोया,कैलाश सुखवाल,जगदीश जाट ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य कैलाश अहीर,पप्पू जाट रूपा खेड़ी, प्रिंस शर्मा, आत्मभारत अभियान के संयोजक भागीरथ चंदेल ,हंसमुख टेलर, संजय सोनी, नगर मंत्री शिवलाल माली,उपाध्यक्ष रामचंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष प्रवीण कोठारी, विजय श्री सिरोया,महिमा सोमानी, रेखा सावला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मधुसूदन कुमावत

National Chautha Samay News - Kapasan, Distt. Chittaurgarh (Rajasthan) City Reporter. Contact: 9571021807 Email: [email protected]

Related Articles

Back to top button