भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 54 वी पुण्यतिथि मनाई

Chautha Samay@Kapasan News
एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 54 वी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको याद किया।
मंडल महामंत्री सोहन खटीक के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में लगे उनके चित्र पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया ,जिला मंत्री पुष्पा वैष्णव मंडल उपाध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, महामंत्री अशोक शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, बूथ अध्यक्ष नारायण लाल खटीक ,पूर्व पार्षद फूलचंद रेगर, शंभूलाल बागड़ा, भागीरथ चंदेल पार्षद मुकेश पलोड, चेतन बारेगामा, उपाध्यक्ष रामचंद्र गौड़, नगर मंत्री शिव प्रकाश लावटी, एस सी मोर्चा अध्यक्ष अरुण कोदली आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला मंत्री पुष्पा वैष्णव मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया एवं महामंत्री अशोक शर्मा ने सभी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आग्रह किया।