भाजपा का विशाल जनआक्रोश महाघेराव 27 अप्रेल को प्रतापगढ़ मे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सीपी जोशी करेंगे अगुवाई

प्रतापगढ़। जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान की कांग्रेस शासित निकम्मी और भ्रष्ट गहलोत सरकार के विरोध में विशाल जन आक्रोश महारैली एवं मिनी सचिवालय भवन का महाघेराव आगामी 27 अप्रैल को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद सांसद सीपी जोशी की अगुवाई में आयोजित होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि राजस्थान की भ्रष्ट, आराजक, जनविरोधी, निकम्मी, जंगलराज को बढ़ावा देने वाली, कानून का इकबाल खो चुकी, आपसी फूट में लड़ रही कांग्रेस शासित गहलोत सरकार के विरोध में विशाल जनआक्रोश आमसभा, रैली एवं महाघेराव का आयोजन 27 अप्रैल को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी के नेतृत्व एवं अगुवाई में होगा। 27 अप्रेल को को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय गांधी चौराहे पर जनआक्रोश आमसभा का आयोजन होगा, उसके पश्चात आक्रोश रैली के माध्यम से आमजन व भाजपाई मिनी सचिवालय भवन पहुंचेंगे जहां पर मिनी सचिवालय का घेराव कर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विशाल जनआक्रोश महाघेराव कार्यक्रम हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने एक समिति का मनोनयन किया जिसमें जिला संयोजक प्रेमसिंह झाला को मनोनीत किया एवं जिला सहसंयोजक के दायित्व पर प्रदीप उपाध्याय, भवानीसिंह शक्तावत, हेमंत मीणा, लच्छीराम निनामा, प्रहलाद गुर्जर, भूपेंद्रसिंह राव व भंवरलाल सोनावा को मनोनीत किया।
जिला जनआक्रोश महाघेराव की जिला समिति पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बना कर गहलोत सरकार के विरोध में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने का दायित्व निभाएंगे।