प्रतापगढ़
भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री आंजना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

प्रतापगढ़। भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजय सिंह आंजना का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। महेश सेन ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री के जन्मदिन के अवसर पर निराश्रित बालग्रह में छोटे-छोटे बच्चों को अल्पाहार कराया व गौशाला में गायों को भरपेट चारा खिलाया गया। एवं संध्या काल में बसाड़ गांव में आंजना के निजी आवास के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा 26 केक काटकर किसान मोर्चा महामंत्री आंजना का जन्मदिन मनाया गया व कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।