सिरोही

भाजपा की जन आक्रोश रैली को लेकर सरूपगंज बैठक आयोजित

सरूपगंज के समीप एकलिंगनाथ मंदिर में बुधवार को भाजपा की राज्य सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली को लेकर पिंडवाड़ा आबू विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई जिसमें मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति एवं दायित्व सौंपा गया।

विधानसभा मीडिया प्रभारी विनोद दवे ने बताया कि गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी एक दिसंबर को जिले में जन आक्रोश यात्रा की लॉन्चिंग करेगी। इसके बाद विधानसभा के सभी 6 मंडलो में तीन दिसंबर से मंडल व क्षेत्रों के प्रत्येक गांवों में रथ यात्रा निकालनी शुरू की जाएगी। प्रभारी शैलेंद्र चौहान ने प्रदेश सरकार की विफलताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का पूरा खाका क्षेत्र की कार्य समिति की बैठक में तय किया है जिसमे गहलोत सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पास करके राज्य सरकार के खिलाफ जन आन्दोलन करने और 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पिंडवाड़ा आबू विधायक विधानसभा संयोजक किरण पुरोहित, कार्यक्रम प्रमुख नरपतसिंह, सहसंयोजक दुर्गाराम गरासिया, कालूराम जणवा, रोहिड़ा मंडल अध्यक्ष रोहित रावल, सरूपगंज मंडल अध्यक्ष रूपाराम देवासी, झाडोली मंडल अध्यक्ष लीलाराम प्रजापत, पिंडवाड़ा नगर अध्यक्ष महावीर यति, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ठ, भुवनेश पुरोहित, रतनलाल गरासिया, अतिथि प्रमुख कांतिलाल जणवा,रैली प्रभारी सहित विभिन्न प्रभारी मौजूद रहे।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button