भाजपा की भव्य जनआक्रोश रैली आयोजित

नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने किया विशाल जनआक्रोश सभा को संबोधित
प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला प्रतापगढ़ द्वारा राजस्थान की सत्तालोभी, लुटेरी, किसान विरोधी, आमजन विरोधी, युवा विरोधी, बेरोजगार विरोधी कांग्रेस शासित गहलोत सरकार के विरोध में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष, पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में विशाल जनआक्रोश रैली निकाली गई, जिसके पश्चात विशाल जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया।
एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला प्रतापगढ़ द्वारा राजस्थान की सत्तालोभी, लुटेरी, हर मोर्चे पर विफल, भ्रष्टाचारी, बेरोजगारों, युवाओं, महिलाओं, दलितों की विरोधी गहलोत शासित कांग्रेस सरकार के विरोध में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में विशाल जन आक्रोश रैली स्थानीय नगर परिषद से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गांधी चौराहे पर पहुंची। इस जनआक्रोश रैली में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रतापगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, विधायक ललित ओस्तवाल, हरेंद्र निनामा, भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, धरियावद विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी खेतसिंह मीणा, प्रधान रमेश मीणा, हकरीदेवी मीणा, सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर, चित्तौड़ उप जिलाप्रमुख भूपेंद्रसिंह, भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, प्रदीप उपाध्याय, डॉ. नारायण निनामा आदि जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्षगण सहित जिले भर की आमजनता, किसान, युवा व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
जनआक्रोश रैली के पश्चात स्थानीय गाँधी चौराहे पर विशाल जनआक्रोश सभा का आयोजन किया गया।
विशाल जन आक्रोश सभा को सम्बोधित करते हुए राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान सरकार ने राजस्थान के पशुओं का पैसा हड़फ लिया। किसानों के लिए राजस्थान सरकार के पास 3000 करोड़ से ज्यादा पैसा पड़ा है पर राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिर्फ अपनी सरकार बचाने में लगे है।
आमजनता का वोट हिंदुस्तान के भाग्य को लिखता है। आमजनता को वोट सोच समझ कर करना चाहिये।
में स्वयं पूर्व में आपदा राहत मंत्री था, उस समय प्रत्येक तहसील में बिना मांगे आपदा राहत के करोड़ो रूपये जनता को खाते के माध्यम से ऑनलाइन लाभार्थी को दिया। फसल खराबे की गिरदावरी करवा कर किसानों को उचित मुआवजा देने की हमने विधानसभा के गत सत्र में मांग उठायी परन्तु गहलोत सरकार के काम मे झूँ तक नहीं रेंग रही।
पूर्ववती भाजपा सरकार में ओलावृष्टि के कारण हुए खराबे की हर किसान को मुआवजा दिया था। दिल्ली और जयपुर के खजाने की असली मालिक आम जनता है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो सिर्फ अपनी सरकार बचाने के चक्कर मे फसे है।
राजस्थान कांग्रेस ने लोकतंत्र को तमाशा बना के रख दिया है।
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि कांग्रेस की ऐसी हालत देखते हुए लगता है कि अब भविष्य में कांग्रेस शासन में नहीं आएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से ज्यादा चाव मुख्यमंत्री बने रहने में है, क्योंकि यहाँ लड्डू ज्यादा मिलते है।
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि कांग्रेस की ऐसी हालत देखते हुए लगता है कि अब भविष्य में कांग्रेस शासन में नहीं आएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से ज्यादा चाव मुख्यमंत्री बने रहने में है, क्योंकि यहाँ लड्डू ज्यादा मिलते है।
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा की राजस्थान सरकार तुरंत गिरदावरी करवाकर गत समय में प्रतापगढ़ जिले सहित संपूर्ण राजस्थान में हुई अतिवृष्टि से फसलों के खराबी की मुआवजा राशि किसानों के खाते में डालें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ सहित पूरे राजस्थान में उग्र आंदोलन करेगी।
जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी हेमराज मीणा ने प्रतापगढ़, धरियावद और छोटीसादड़ी से कांग्रेस के विधायको की तानाशाही और भ्रष्टाचार को जनता के मध्य रखा और कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने वाली है, इनके घोटालो की जांच करवाई जायेगी।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जनआक्रोश सभा को पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, प्रतापगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, धरियावद उपचुनाव में प्रत्याशी रहे खेत सिंह मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लच्छीराम निनामा, जिला मंत्री शांतिलाल मीणा, प्रेमलाल मीणा, धर्मवीर मीणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह झाला, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भूपेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनआक्रोश सभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र चण्डालिया ने किया एवं आभार नगर मंडल अध्यक्ष रितेश सोमानी ने व्यक्त किया। विशाल जनआक्रोश सभा के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राजस्थान सरकार के खिलाफ राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।