भाजपा के जिला कार्यालय का भूमिपूजन एवं शिलान्यास राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करकमलों से हुआं सम्पन्न

भाजपा के जिला कार्यालय का भूमिपूजन एवं शिलान्यास राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करकमलों से हुआं सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बुधवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि प्रतापगढ़ के अरनोद रोड स्थित मनोहरगढ़ जीएसएस के सामने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कर कमलों से एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद डॉ. भारती बेन सियाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी आदि की वर्चुअल उपस्थिति से बुधवार को संपन्न हुआ।
हनुमानगढ़ से वर्चुअल रूप से जुड़ कर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के 11 जिलों के विशाल जिला कार्यालयो का उद्घाटन किया एवं प्रतापगढ़ सहित 4 जिलों के कार्यालयो का भूमिपूजन व शिलान्यास किया।
शिलान्यास के क्रम में पूर्व संध्या पर संगीत में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ जिला भाजपा कार्यालय के शिलान्यास के उपलक्ष्य पर सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर एवं भूमिपूजन किया गया।
भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के बनने वाले यह जिला कार्यालय कार्यकर्ताओं की आस्था के प्रतीक है जो देवालय के समान है, इन कार्यालयों से राष्ट्रोत्थान के संकल्प को पूर्ण करने के लिये राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी जो राजस्थान को विकास की गति पर सतत रूप से बढायेगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक जिले में बनने वाले इन जिला कार्यालयो की अपने घर के समान देखभाल करने की बात कही।
प्रतापगढ़ के जिला कार्यालय की प्रस्तावित भूमि पर आयोजित विशाल शिलान्यास कार्यक्रम में आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत केदारनाथ यात्रा पर होने से वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़े, जिला संगठन प्रभारी हरीश पाटीदार, जिला परिषद नेता प्रतिपक्ष हेमंत मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश शर्मा, भूमि पूजन संयोजक एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह झाला, पूर्व नपाध्यक्ष पारसमल जैन, पूर्व प्रधान केसरसिंह बाठी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष शांतिलाल डोसी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता पिंकेश पोरवाल, लोकतंत्र सैनानी ओमप्रकाश बोराणा, रमेश बोराणा, अरुण छोरिया, राधेश्याम पाटीदार, चंद्रपाल सिंह परेल, विद्यासागर राठौर, डीडी सिंह राणावत, पूर्व प्रधान महावीर सिंह, लच्छीराम निनामा, भगवतीलाल टेलर, जिला महामंत्री डॉ. नारायणलाल निनामा, प्रदीप उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कंकरेचा, जिला उपाध्यक्ष जसपाल आंजना, भंवरलाल सोनावा, जिला मंत्री धर्मवीर मीणा, प्रेमलाल मीणा, विक्रम चौहान, जिला सोशल मीडिया संयोजक निशील अरुण छोरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनयना हापावत, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष खेत सिंह मीणा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवलाल साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, विशेष सम्पर्क जिला संयोजक प्रदीप वशिष्ठ, आजीवन सहयोग निधि सह संयोजक विष्णुकुमार शर्मा, भूमिपूजन कार्यक्रम सहसंयोजक व प्रतापगढ़ नगर मण्डल अध्यक्ष रितेश सोमानी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, बारावरदा मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राव, अरनोद मण्डल अध्यक्ष राजेश कुमावत, सालमगढ़ मण्डल अध्यक्ष अमृतलाल मीणा, दलोट मण्डल अध्यक्ष विनोद सुथार, सुहागपुरा मण्डल अध्यक्ष सुखराम मीणा, पीपलखूंट मण्डल अध्यक्ष नारायणलाल निनामा, लाम्बाडाबरा मण्डल अध्यक्ष अजमाल खराड़ी, देवगढ़ मण्डल अध्यक्ष धनराज मीणा, धरियावद नगर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय, पारसोला-मूंगाणा मण्डल अध्यक्ष हंसराज सिंह अणत, छोटीसादड़ी ग्रामीण पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, छोटीसादड़ी ग्रामीण पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, भाजपा के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, नगर परिषद के भाजपा पार्षद, जिला, मण्डल, शक्तिकेन्द्रों व बूथों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ो जन की गौरवमयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। शिलान्यास एवं भूमिपूजन के पश्चात सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्नेहभोज किया।