नीमच

भाजपा चुनावी मोड में आई, ‘बूथ जीता चुनाव जीता ‘ मंत्र को लेकर बैठकें शुरू

Chautha samay @singoli news

‘बूथ जीता चुनाव जीता’ मंत्र को लेकर भाजपा की बैठकें शुरू।

सिंगोली।भाजपा सिंगोली मंडल में संगठन विस्तारक के रूप में आए कृष्णत भोंसले (कोल्हापुर महाराष्ट्र) ने आगामी चुनावों में भाजपा की मजबूती हेतु बैठकें लेना शुरू कर दी है।

इसी क्रम में आज शक्ति केंद्र कोज्या के सभी बूथों पर बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सिंगोली मंडल के विस्तारक कृष्णात भोंसले ने उपस्थित सभी बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व पार्टी की आगे की कार्ययोजना को विस्तार से बताया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालीवाल ने भी बैठक को संबोधित किया।

इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री व शक्ति केंद्र संयोजक धीरेंद्र सिंह शक्तावत , बाबुदास बैरागी, शम्भू सिंह ,जगपाल सिंह, प्रकाश माली, मंडल मंत्री वीरेन्द्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, नारायण परिहार, राधेश्याम परिहार, युवराज सिंह, मुरलीधर जी, दिनेश परिहार, रामविलास बैरागी, देवराज सिंह, शांतिलाल जी, दीपक, हेमराज आदि भाजपा के बूथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button