प्रतापगढ़

भाजपा जिला संगठन का विस्तार करते हुए नवीन जिला पदाधिकारियों की घोषणा

प्रतापगढ़ – भारतीय जनता पार्टी जिला प्रतापगढ़ संगठन का विस्तार करते हुए राजस्थान प्रदेश नेतृत्व द्वारा नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा शुक्रवार को की गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने शुक्रवार को एक नियुक्ति पत्र जारी करते हुए घोषणा की, जिसमें प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष के पद पर पूर्व उप जिला प्रमुख आशीष जैन व गोपालकृष्ण निनामा को जिला उपाध्यक्ष एवं भंवरलाल सोनावा को जिला मंत्री के पद पर नियुक्ति दी गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने तीनों नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सक्रियता से संगठन हित में कार्य करने के निर्देश प्रदान किए।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button