भाजपा झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया प्रतापगढ़ जिले का संगठनात्मक दौरा

भाजपा झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया प्रतापगढ़ जिले का संगठनात्मक दौरा
प्रतापगढ़ ।भारतीय जनता पार्टी झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने शनिवार को प्रतापगढ़ जिले का दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा किया और जिले की केंद्र की मोदी सरकार से मिली योजनाओं की विभिन्न लाभार्थी माताओं बहनों से मुलाकात की। भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूपा सिंह शनिवार को प्रतापगढ़ जिले के संगठनात्मक दौरे पर रही, जिसमें सर्वप्रथम उनका प्रतापगढ़ नगर परिषद में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनयना हापावत एवं सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर की अगुवाई में स्वागत किया गया, जिसमें भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया, पार्षद प्रतीक शर्मा, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रद्धा नवीन, स्नेहलता शर्मा, प्रशस्ति कंवर, पार्षद वर्षा कंवर, सावित्री सोनी, एससी मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष कुणाल दशलानिया आदि उपस्थित रहे।
इसके पश्चात झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह, महिला मोर्चा की लोकसभा प्रवासी कोमल गहलोत, राधा भारद्वाज, जिलाध्यक्ष सुनयना हापावत, सभापति रामकन्या गुर्जर आदि प्रतापगढ़ के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर गए एवं मातृशक्ति से मुलाकात कर मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। इसके पश्चात महिला मोर्चा की पदाधिकारी कड़ियावद गांव पहुंची, जहां पर केंद्र की यशस्वी मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुई लाभार्थी बहनों के साथ सेल्फी ली और उनके जीवन में 2014 के कालखंड के बाद मोदी सरकार के समय से आये सकारात्मक परिवर्तन की चर्चा की।