भाजपा द्वारा ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान पर पत्रकार वार्ता का आयोजन

कांग्रेस शासित गहलोत सरकार के राज में प्रदेश भ्रष्टाचार, अपराध, पेपरलिक, बलात्कार, महिला एवं दलित अत्याचार में नम्बर 1 पर – जिलाध्यक्ष कुमावत
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला प्रतापगढ़ के तत्वाधान में प्रदेश भाजपा द्वारा राजस्थान की भ्रष्ट, निकम्मी और जंगलराज वाली कांग्रेस शासित गहलोत सरकार के विरोध में चलाए जा रहे ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के संदर्भ में बड़ाबाग स्थित छोरिया निवास पत्रकार वार्ता संबोधित की गई, जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने मुख्य रूप से संबोधित किया।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने कहा कि अगले 15 दिनों तक ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान को लेकर पूरे प्रदेश में हर विधानसभा के मण्डल सर लेकर बूथ स्तर तक, पंचायत समिति मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक और प्रत्येक गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में चलाया जाएगा, क्योंकि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार लूटने वाली सरकार है। गरीबों का हिस्सा चोरी करना, सरेआम भ्रष्टाचार करना, भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड बनाना – यही कांग्रेस की गहलोत सरकार का चाल, चलन और चरित्र है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के पांच साल का रिकॉर्ड यह है कि गहलोत सरकार ने राजस्थान में भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाने का काम किया है। गहलोत सरकार ने अत्याचार करने का रिकार्ड बनाया है। महिलाओं, बच्चों, आदिवासियों पर अत्याचार करने में भी गहलोत सरकार ने रिकार्ड बनाया है। इसलिए भाजपा ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से राज्य के दो करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे। प्रतापगढ़ जिले में भी भाजपा कार्यकर्ता हर पंचायत और गांवों में जाकर लोगों को बताएंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त और विकासयुक्त सरकार बनाएगी।
जिलाध्यक्ष कुमावत ने कहा कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार उत्पीड़न, पक्षपात और जनता पर अत्याचार करने में नंबर एक सरकार है। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए सरकार है जो बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर राजस्थान सहित समग्र राष्ट्र के कल्याण एवं विकास के लिए काम कर रही है। गहलोत सरकार का हर घर में जल पहुँचाने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत ने कहा था कि एससी और एसटी का बैकलॉग खत्म करूंगा किन्तु अबतक नहीं किया। गहलोत सरकार ने शहीदों के परिजनों को बसाने का वादा किया था लेकिन अबतक कुछ नहीं किया। दो शहीदों की विधवाएं अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। भाजपा उनके हक के लिए लड़ाई लड़ेगी और उनको न्याय दिलाएंगी।
पत्रकार वार्ता में ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा कांग्रेस शासित गहलोत सरकार का फेल रिपोर्ट कार्ड भी प्रदर्शित किया गया जिस पर जिलाध्यक्ष कुमावत ने कहा कि ये कांग्रेस की गहलोत सरकार का रिपोर्ट कार्ड है। इनका रिपोर्ट कार्ड यह भी है कि राजस्थान में वृद्धा पेंशन में लगभग 400 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 567 अभियोजन मामलों में स्वीकृति नहीं दी गई ।
जिलाध्यक्ष कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल ही में फ्रांस और यूएई का सफल दौरा कर के लौटे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हमारे प्रधानमंत्री को फ्रांस के सर्वाच्च नागरिक एवं सैन्य सम्मान ग्रैंड क्रॉस लीजन आफ ऑनर अवार्ड से सम्मानित किया। आजाद भारत में नरेन्द्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है, जिन्हें यह सम्मान मिला है। नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें दुनिया के सर्वाधिक देशों का सर्वोच्च एवं प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।
भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया ने कहा कि रैप के मामलों में प्रदेश नंबर वन लचर कानून व्यवस्था है। राजस्थान में प्रतिदिन औसतन 18 से 19 रेप और 7 मर्डर हो रहें है। कांग्रेस की गहलोत सरकार में 45 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार के मामलें दर्ज हुए हैं। मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था की 56 फीसदी महिलांए झूंठे मामले दर्ज करवाती है, केबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने विधानसभा में कहा था कि “मर्दों का प्रदेश है इसलिए रेप/गैंगरेप हो रहे है।” इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था कि “रेप के ज्यादातर केस फर्जी होते है।” गहलोत के मंत्री पुत्र पर दुष्कर्म के आरोप में राजस्थान से बाहर मामला दर्ज, राजस्थान पुलिस ने सहयोग नहीं किया। साथ ही कांग्रेस के विधायक जोहरीलाल के पुत्र पर दुष्कर्म के मामले में एफ़आइआर नाम के बावजूद पुलिस ने आरोपी नहीं माना, तब वह कोर्ट के आदेश से गिरफ़्तार हुआ। मुख्यमंत्री गहलोत ने दिल्ली में भी कहा था कि “निर्भया कांड के बाद फांसी की सजा का कानून बनने से बच्चियों की रेप के बाद हत्याएं बढ़ गई है।” महिला उत्पीड़न मामले में थानागाजी के गैंगरेप को भुलाया नहीं जा सकता। परिवार और पति के सामने महिला का गैंग रेप हुआ और कोई सुध लेने वाला नहीं है। गहलोत सरकार के प्रशासन ने एफआईआर करने में भी कोताही करती है। अलवर में एक सिख बच्ची के साथ गैंग रेप किया गया। बाद में उसका मर्डर कर दिया गया। एक और भयावह कांड में एक दलित युवती के साथ गैंगरेप किया गया जिसमें पुलिस वाले भी शामिल थे। मतलब रक्षक ही भक्षक बन गए। बाद में एफआईआर करने में भी आनाकानी की गई। और गहलोत सरकार के मंत्री ऐसी घटनाओं के बारे में ऐसे-ऐसे वाक्य बोलते हैं कि उस वाक्य को भी दोहराने में शर्म आती है।
जिला महामंत्री चण्डालिया ने कहा की करौली में तीन दिन पहले जो घटना घटी है, वह मानवता को झकझोर देने वाली घटना है। पहले बच्ची का अपहरण होता है, फिर रेप होता है। उसके बाद उसे एसिड से जला कर मार दिया जाता है, फिर उसे कुएं में फेंक दिया जाता है। कांग्रेस की गहलोत सरकार उस केस को दबाने के लिए हर तरह की कोशिश करती है। एक दलित बेटी की हत्या पर कांग्रेस के टोडाभीम विधायक का बयान ‘अफेयर था, इसलिए मर गई’ संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। कांग्रेस ने आज दर्शा दिया कि दलित उनके लिए केवल वोट मात्र है। इस बयान की जितनी निंदा की जाए कम है और यह राजस्थान की कांग्रेस सरकार का कुशासन का परिचायक है। राजस्थान में महिला उत्पीड़न चरम सीमा पार कर रहा है। अब राजस्थान की जनता गहलोत सरकार के उत्पीड़न को नहीं सहने वाली है और गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया ने कहा की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान देश में नंबर- 1 पर है। जहाँ अपार भ्रष्टाचार, जिम्मेदारों के लिए यह बहुत की शर्मनाक बात है कि ट्रांसपेरेन्सी इंटरनेशनल के करप्शन सर्वे में राजस्थान भ्रष्ट राज्यों की सूची में नंबर वन है। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के 17 पेपर लीक हो चुके हैं, रीट पेपर लीक मामले को सीबीआई जाँच करती तो गहलोत सरकार के मंत्री व कांग्रेस के बड़े नेता जेल जाते। आरपीएससी का सदस्य पेपर लीक में अभियुक्त है, पूर्व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त से 18 लाख नकदी बरामद हो रही है। खुलमखुला भ्रष्टाचार हैं और कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा भी बोल चुके है की सरकार के कई मंत्री चोटी से पैर के अंगूठे तक भ्रष्टाचार में रंगे हैं। मुख्यमंत्री की मजबूरी है या कमजोरी है कि उन्हें हटा नहीं पा रहे हैं। और इसीलिए यह कहावत बनी है कि कांग्रेस का हाथ, भ्रष्टाचार के साथ।
जिला मीडिया प्रभारी छोरिया ने कहा कि शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान बोलती है कि “फूलन से तो काम नाय चलेगो, आज मैं पक्को काम कर जांगा ” राजस्थान कांग्रेस में भ्रष्टाचार इस कदर हावी हो गया है रिश्वतखोरों के ना अब शक रही ना शर्म, प्रदेश सहित प्रतापगढ़ को खोखला करने में लगे हैं। जिला मीडिया प्रभारी छोरिया ने कहा कि गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था तब राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा गहलोत की टीम से बाहर होने का कारण भी भ्रष्टाचार रहा। शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है यह बात मुख्यमंत्री गहलोत की मौजूदगी में जब मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा सम्मान समारोह में पूछने पर शिक्षकों ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में बताया कि ट्रांसफर में पैसे लेकर ट्रांसफर किए जाते हैं। सभापति के प्रतिनिधि प्रहलाद गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार खुलेआम अन्याय और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। जयपुर बम ब्लास्ट के आतंकियों को फांसी की सजा सुनायी गई। लेकिन, कांग्रेस की गहलोत सरकार में केस को कमजोर किया गया। वोट बैंक की खातिर गहलोत सरकार ने जयपुर बम बलास्ट के आरोपियों को छोड़ने में मदद की और उनकी फांसी की सजा समाप्त हो गई। पक्षपातपूर्ण करने वाली ऐसी गहलोत सरकार को नहीं रहने देना चाहिए। गहलोत सरकार पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों के घरों पर बुलडोजर चलाती है और रोहिंग्याओं को बसाने के लिए राशन कार्ड बनवाती है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंखना है। गहलोत सरकार राजस्थान में सौहार्द बिगड़ने वालों को संरक्षण दे रही है। गहलोत सरकार में बड़ी संख्या में दंगाइयों को छोड़ा गया है। वोट बैंक की राजनीति करने वाली और देशद्रोहियों का समर्थन करने वाली इस कांग्रेस सरकार को रहने देना चाहिए क्या? अब भारतीय जनता पार्टी गाँव-गाँव, ढाणी-ढाणी जाकर यह संदेश देगी की, कि राजस्थान अब यह सहने वाला नहीं है। गहलोत सरकार को उखाड़ फेंखना है।
भाजपा सोशल मीडिया संयोजक निशील छोरिया ने कहा की गहलोत सरकार किसानों से वादा कर मुकरी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान में आकर बोलते थे कि एक-दो-तीन-चार और दस तक गिनने पर किसानों का कर्जा माफ हो जायेगा। इससे उलटे कांग्रेस सरकार राजस्थान के किसानों की जमीन कुर्क कर रही है। गहलोत सरकार में राजस्थान में लगभग 19,500 किसानों की भूमि कुर्क कर ली है। अशोक गहलोत की सरकार ने वादा किया था कि कृषि के मशीन, ट्रैक्टर आदि पर लगने वाले जीएसटी को हटा देंगे लेकिन गहलोत सरकार ने अब तक वादा पूरा नहीं किया है। गहलोत सरकार ने स्पाइस बोर्ड बनाने का वादा किया था, जो अबतक पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस ने राजस्थान में पशुपालन और डेयरी को आगे बढ़ाने का वादा किया था लेकिन इस क्षेत्र में भी कुछ भी नहीं हुआ। इसी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष कुमावत ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए व भाजपा शासित केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान को 9 वर्ष में दी गयी लोकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राजस्थान के लगभग 40 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं। राजस्थान में 31 लाख घरों में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में लगभग 83 लाख शौचालय बने हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राजस्थान के लगभग 70 लाख किसानों को हर साल छः-छः हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राजस्थान में 30 लाख से ज्यादा घर बनाए गए हैं। उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, जन धन योजना आदि योजनाओं से गरीबों का कल्याण हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली – मुम्बई कॉरिडोर बन रहा है, जिससे राजस्थान का विकास होगा। राजस्थान में रेलवे का बजट 400 गुना बढ़ाया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बड़े पैमाने पर हो रहा है। 8 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीकानेर आए तब उन्होंने लगभग 24,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री ने बिजली क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए, लगभग 10,950 करोड़ रुपये की लागत से हरित ऊर्जा गलियारे के लिए निर्मित अंतर-राज्य ट्रांसमिशन लाइन के चरण- का लोकार्पण भी किया था। नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल में राजस्थान को 30 मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं। नरेन्द्र मोदी सरकार में गरीबी तेजी से घटी है और यह अब 10 प्रतिशत के नीचे आ गई है। अति गरीबी की दर भी देश में एक प्रतिशत से कम है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ करने वाली केंद्र सरकार है, तो दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेस की भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार करने वाली सरकार है। भारतीय जनता पार्टी जिला प्रतापगढ़ द्वारा ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया, सभापति प्रतिनिधि प्रहलाद गुर्जर, जिला सोशल मीडिया संयोजक निशील अरुण छोरिया एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।