राजस्थान

भाजपा द्वारा ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान 1 अगस्त को जयपुर सचिवालय के महाघेराव को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित

कांग्रेस शासित गहलोत सरकार अपने अंतिम दिन गिन रही है – डॉ. आईएम सेठिया

प्रतापगढ़ । भारतीय जनता पार्टी जिला प्रतापगढ़ के तत्वाधान में प्रदेश भाजपा द्वारा राजस्थान की भ्रष्ट, निकम्मी और जंगलराज वाली कांग्रेस शासित गहलोत सरकार के विरोध में चलाए जा रहे ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत आगामी 1 अगस्त को जयपुर सचिवालय के महाघेराव को लेकर बड़ाबाग स्थित छोरिया निवास पत्रकार वार्ता संबोधित की गई, जिसे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. इंद्रमल सेठिया ने मुख्य रूप से संबोधित किया। जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने कहा की भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रतापगढ़ जिले सहित सम्पूर्ण राजस्थान में प्रदेश की कांग्रेस शासित गहलोत सरकार के राज में बढ़ते भ्रष्टाचार, किसानो, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, युवाओं और नाबालिगों पर बढ़ते अत्याचार व अपराध, बढ़ते बिजली के बिलो और खराब होती प्रदेश की आर्थिक स्थिति व लचर कानून व्यवस्ता के खिलाफ ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान गतिमान है, जिसके तहत आगामी 1 अगस्त को राजधानी जयपुर का महाघेराव किया जायेगा। इस संदर्भ में प्रतापगढ़ जिला भाजपा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. इंद्रमल सेठिया ने कहा कि गत दिनांक 16 जुलाई से आगामी 1 अगस्त तक प्रदेश में भाजपा द्वारा ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान प्रत्येक विधानसभा, मण्डल, शक्तिकेन्द्र व बूथ स्तर तक चल रहा है। जिसके तहत पंचायत समिति, नगर निकाय मुख्यालय पर जनजागरण हेतु पदयात्राए भी निकाली जायेगी। साथ ही प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी कांग्रेस शासित गहलोत सरकार का फेल कार्ड भी जनता के मध्य वितरित किया जा रहा है, जिससे जनता अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कुशासन को समझ सके। सेठिया ने कहा की गरीबों का हिस्सा चोरी करना, सरेआम भ्रष्टाचार करना, भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड बनाना – यही कांग्रेस की गहलोत सरकार का चाल, चलन और चरित्र है। राजस्थान प्रदेश में प्रतिदिन 17 से 20 दुष्कर्म की घटनाएं महिलाओं और बालिकाओं के साथ घटित हो रही है, जिस पर काबू पाने में गहलोत सरकार पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। एक और दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर दलितों और नाबालिगों पर भी अपराध पूरे प्रदेश में बढ़ रहे हैं, जिससे प्रदेश की साख सम्पूर्ण देश और विश्व में कम हो रही है। नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान अपराध के मामले में देश का पहला प्रदेश बन चुका है और बलात्कार व दुष्कर्म के मामले में भी प्रदेश पूरे देश का पहला राज्य बन चुका है। गहलोत सरकार ने अच्छे कामों में रिकॉर्ड कायम नहीं किया, सिर्फ लचर कानून व्यवस्था और हर मोर्चे पर विफलता में रिकॉर्ड कायम किया। अभी कुछ दिनों पूर्व राज्य के एक मंत्री जब राजस्थान में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार व दुराचार के खिलाफ विधानसभा में बोलने खड़े हुए तब उन्हें सदन से बाहर कर दिया गया और उन्हें रातो रात बर्खास्त कर दिया, जिसके अगले दिन वह एक ‘लाल डायरी’ लेकर विधानसभा आए और कहा कि इसमें गहलोत सरकार का काला चिट्ठा है। ‘लाल डायरी’ में विधायकों की खरीद-फरोख्त सहित कई घोटालों का हिसाब किताब था, ऐसे आरोप बर्खास्त किए गए मंत्री ने लगाए। यदि सरकार के मुखिया अशोक गहलोत सत्यवादी हैं तो मंत्री को बर्खास्त करने से अच्छा महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के मुद्दे पर अपने मंत्री की बात सुनते और उस पर कार्यवाही अमल में लाते हैं ना कि उन्हें बर्खास्त करते। साथ हो गहलोत को उस ‘लाल डायरी’ में लिखे काले चिट्ठे का राज भी प्रदेश की जनता को बताना चाहिए। डॉ. इंद्रमल सेठिया ने कहा कि आगामी 1 अगस्त को प्रदेश के समस्त बूथों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जयपुर कुच करेंगे और जयपुर के सचिवालय का महाघेराव कर प्रदेश की गूंगी, बहरी और गहरी नींद में सोई सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे। इस महाघेराव में प्रतापगढ़ जिले के सभी बूथों से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जयपुर जाएंगे और अपनी अंतिम सांसे गिन रही कांग्रेस शासित गहलोत सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकेंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया, जिला मंत्री शांतिलाल मीणा, पूर्व प्रधान लच्छीराम निनामा, जिला सोशल मीडिया संयोजक निशील अरुण छोरिया, जिला विशेष संपर्क प्रमुख प्रदीप वशिष्ठ सहित पत्रकार गण उपस्थित रहे।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button