प्रतापगढ़

भाजपा द्वारा प्रत्येक बूथ पर जिले भर में आज मनायी जायेगी पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती

भाजपा द्वारा प्रत्येक बूथ पर जिले भर में आज मनायी जायेगी पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती

– कमलोत्सव के रूप में मनायी जाएगी पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती –

प्रतापगढ़ – भारतीय जनता पार्टी जिला प्रतापगढ़ द्वारा आज जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के वैचारिक पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती जिले के प्रत्येक बूथ पर कमलोत्सव के रूप में धूमधाम पूर्वक मनाई जाएगी।

भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया की भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने का निर्देश प्राप्त हुआ था, जिसके अंतर्गत आज 25 सितंबर को जनसंघ एवं भाजपा के पुरोधा, अंत्योदय के जनक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती जिले के प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर, संगोष्ठी का आयोजन कर, बूथों पर निवास करने वाले जनसंघ के वरिष्ठ महानुभाव का सम्मान कर व भाजपा के स्टीकर एवं रंगोली बनाकर कमलोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाने का आह्वान किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रतापगढ़ जिले में प्रतापगढ़ ग्रामीण मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह झाला व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनयना हापावत, प्रतापगढ़ नगर मंडल में भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया, सुहागपुरा मंडल में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनयना हापावत एवं आजीवन सहयोग निधि जिला संयोजक विष्णु शर्मा, अरनोद मंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बगदीराम पाटीदार, दलोट मंडल में पूर्व उप जिला प्रमुख आशीष जैन, सालमगढ़ मंडल में जिला महामंत्री डॉ. नारायणलाल निनाना व भाजपा नेता भंवरलाल सोनावा, देवगढ़ मंडल में भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, बारावरदा मंडल में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लच्छीराम निनामा व जिला मंत्री विक्रम चौहान, छोटीसादड़ी नगर मंडल में जिला परिषद के नेता प्रतिपक्ष हेमन्त मीणा व जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, छोटीसादड़ी ग्रामीण पश्चिमी मंडल में पूर्व प्रधान महावीरसिंह कृष्णावत, छोटीसादड़ी ग्रामीण पूर्वी मंडल में पूर्व जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार व भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, पीपलखूंट मंडल में धरियावद प्रधान हकरीदेवी मीणा, लांबाडाबरा मंडल में ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवतीलाल टेलर, धरियावद नगर एवं ग्रामीण मण्डल में सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक शुभम टेलर, लाखेश्वर व मूंगाणा-पारसोला मंडल में एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष खेतसिंह मीणा, जिला मंत्री धर्मवीर मीणा, एससी मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल मेघवाल कमलोत्सव कार्यक्रम प्रभारी के रूप में मंडलो के विभिन्न बूथों पर मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारियों, सेवा पखवाड़ा के मंडल संयोजक व सहसंयोजक एवं कार्यकर्ताओं के साथ बूथ समिति व कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर कमलोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button