भाजपा द्वारा राजस्थान की कांग्रेस सरकार के विरोध में जनआक्रोश महाघेराव आज

जनआक्रोश महाघेराव की अंतिम तैयारियों की बैठक सम्पन्न
– भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी एवं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत करेंगे नेतृत्व
प्रतापगढ़ – भारतीय जनता पार्टी जिला प्रतापगढ़ द्वारा राजस्थान की भ्रष्ट, निकम्मी और जंगलराज वाली कांग्रेस शासित गहलोत सरकार के विरोध में आज विशाल जनाक्रोश महाघेराव का आयोजन होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान पूरे प्रदेशभर में समस्त जिला मुख्यालयों पर राजस्थान की गूंगी और बहरी सरकार की नींद उड़ाने के लिए जनता की आवाज को बुलंद कर जनआक्रोश महाघेरव का आयोजन कर रही है, जिसके तहत आज गुरुवार को प्रतापगढ़ में दोपहर 12:30 बजे स्थानीय गांधी चौराहा पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व स्थानीय सांसद सीपी जोशी एवं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के मुख्य नेतृत्व में एक विशाल जनआक्रोश महाघेरव का आयोजन किया जाएगा। जनआक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में स्थानीय गांधी चौराहे पर आक्रोशसभा का आयोजन होगा, आक्रोशसभा के पश्चात पैदल रैली के माध्यम से आमजन, कार्यकर्ता मिनी सचिवालय तक पहुंचेगे, जहां मिनी सचिवालय का घेराव कर जिलाधीश को ज्ञापन दिया जाएगा।
इस संदर्भ में भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा एवं जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने बुधवार को प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली, जिसमें महाघेराव को लेकर के निर्देश प्रदान किए गए एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की पूरी रूपरेखा तय की गई।
भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा एवं जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने प्रतापगढ़ जिले की आम जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस जन आक्रोश महाघेराव में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आह्वान किया।
भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश महाघेराव को लेकर आयोजित हुई तैयारी बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महाघेराव जिला संयोजक प्रेमसिंह झाला, जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया, महाघेराव जिला सहसंयोजक प्रहलाद गुर्जर, भुपेंद्रसिंह राव, प्रतापगढ़ ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राघवेन्द्रसिंह सिसौदिया, उप प्रधान प्रतिनिधि जीवन आंजना, जसपाल आंजना, खेमराज कुमावत, नरेंद्र लबाना, प्रदीप वशिष्ठ, कुणाल दशलानिया आदि उपस्थित रहे।