भाजपा प्रतापगढ़ नगर एवं सालमगढ़ मण्डल के संगठन संयोजक व सहसंयोजक नियुक्त

प्रतापगढ़ – भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ नगर मंडल एवं सालमगढ़ मंडल में संगठनात्मक मजबूती हेतु मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक की नियुक्ति मंगलवार को कि गयी।
एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत द्वारा प्रतापगढ़ नगर मंडल एवं सालमगढ़ मंडल को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने एवं गतिविधियों के सफल संचालन हेतु मण्डल संयोजक एवं सहसंयोजक की नियुक्ति की घोषणा की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने प्रतापगढ़ नगर मंडल संगठनात्मक संयोजक के तौर पर पार्षद मुकेश जैन एवं सहसंयोजक के पद पर प्रवीण बत्रा व शुभम टेलर को नियुक्ति प्रदान की। इसके साथ ही सालमगढ़ मंडल में संयोजक के तौर पर संयोजक बद्रीलाल मीणा बोरी एवं सहसंयोजक कैलाश कुमावत व तेजराम मीणा पूर्व प्रधान को नियुक्ति प्रदान की गयी।