प्रतापगढ़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी का प्रतापगढ़ जिले में हुआ भव्य स्वागत

अरनोद में प्रतापगढ़ विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक ली

प्रतापगढ़। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद सीपी जोशी गुरुवार को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहे। भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी गुरुवार को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहे। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का प्रतापगढ़ जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत के नेतृत्व में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी का बसेड़ा, सियाखेड़ी, मधुरातालाब, हनुमान चौराहा, नगर परिषद, अल्पसंख्यक मोर्चा कोहिनूर शोरूम, खेरोट, अरनोद आदि जगह पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
इसके पश्चात प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने प्रतापगढ़ विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक की संबोधित किया। अरनोद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने प्रतापगढ़ विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के कार्य में सक्रियता लाने व कार्यपूर्ति की समय सीमा को ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस शासित गहलोत सरकार अपने राहत कैंप के माध्यम से जनता को आफत में डालने का कृत्य कर रही है।
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव हेतु कमर कस कर गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया।
इसके पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी जिले के सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री होरी हनुमानजी में चल रहे भव्यातिभव्य स्वर्ण कलश स्थापना महोत्सव में शामिल हुए और होरी हनुमानजी के दर्शन वंदन कर महोत्सव के अंतर्गत चल रही श्री राम कथा का श्रवण किया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने श्रीराम कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान काल देश का अमृत काल चल रहा है और इस अमृत काल में सनातन संस्कृति के माध्यम से भारत पुनः विश्व गुरु बनने जा रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी के प्रतापगढ़ जिले में प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, जिला परिषद के नेता प्रतिपक्ष हेमंत मीणा, जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, प्रदीप उपाध्याय, नारायण निनामा, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी पिंकेश पोरवाल, प्रदेश का.सदस्य महेश शर्मा सहित जिले के पदाधिकारी, मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चो के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button