भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुनिया के ऊपर हुए जानलेवा हमले के विरोध में भाजपा का विरोध प्रदर्शन , मुख्यमंत्री गहलोत का पुतला फूंका

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुनिया के ऊपर हुए जानलेवा हमले के विरोध में भाजपा का विरोध प्रदर्शन , मुख्यमंत्री गहलोत का पुतला फूंका
प्रतापगढ़। कोटा में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के ऊपर एक सोची-समझी रणनीति के तहत असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए जानलेवा हमले एवं पत्थरबाजी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ द्वारा सूरजपोल चौराहे पर तानाशाही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुतले का दहन कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया एवं राज्यपाल के नाम जिलाधीश को ज्ञापन देकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु मांग की गई ।
एक प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के शहर मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि रविवार को कोटा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के ऊपर किए गए जानलेवा हमलों के विरोध में सूरजपोल चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर प्रदेश की तानाशाही निकम्मी कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया तथा तानाशाही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुतले का दहन किया गया एवं राज्यपाल के नाम जिलाधीश को ज्ञापन देकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई ।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश सोमानी, महामंत्री आशीष चतुर्वेदी, जिला युवा मोर्चा महामंत्री, जितेश सोनी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रमोद सिंह राव , जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष इराद खान,जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक छोरिया, जिला मीडिया संयोजक निशील छोरियां, दीपेश खोईवाल, पार्षद बाबूलाल सुथार , मनीष सिंह, निलेश सेठिया, अरिहंत सेठिया , सचिन खत्री, प्रवीण दोषी ,एडवोकेट ईश्वर गायरी पार्षद प्रतिनिधि विजय शर्मा , भाजपा बारावरदा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह , जसपाल आंजना, पंचायत समिति सदस्य शांति लाल मीणा, मुकेश ग्वाला, मिलन शर्मा, संजय सोनी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।