भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने उदयपुर संभाग की बैठक ली

संगठन में एक व्यक्ति नहीं, अपितु संगठन मिलकर काम करता है:- सी पी जोशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को एक करोड़ लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य जल्द ही हासिल करना हैः चन्द्रशेखर । भाजपा के पास सर्वाधिक नीतियां, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, लोकतंत्र और राजनीतिक मूल्यों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण तत्व है:- चन्द्रशेखर
प्रतापगढ़ से जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग
प्रतापगढ़ । भाजपा ज़िला कार्यालय राजसमन्द पर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने उदयपुर संभाग के प्रदेश पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रभारी, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक जानकारी ली गई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया की राजसमंद के भाजपा जिला कार्यालय में उदयपुर संभाग के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई जिसे संबोधित करते हुए सी पी जोशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्षों से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे नारों को साकार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। आज भाजपा रूपी पौधा वटवृक्ष बनकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गया है, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के साथ-साथ चुनौतियां और जिम्मेदारी भी बढ़ी है। सकारात्मक सोच के साथ पार्टी के काम को निरंतर आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार मन की बात में राजस्थान के गौरव पर चर्चा कर राजस्थान का मान बढ़ाया है ।
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आतंकी जैसा व्यवहार कर रहे हैं और जनहित के मुद्दों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज कहां तक जायज है। सरकार अपराधियों के प्रति गंभीर नहीं है जयपुर में हुए बम ब्लास्ट के आरोपियों के खिलाफ पुरज़ोर पैरवी नहीं कर पाई ना ही कोई काबिल वकील खड़ा कर पाई क्योंकि सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। रामनवमी के जुलूस पर, नव वर्ष के जुलूस पर धारा 144 लागू कर तालिबानी प्रवृत्ति को दर्शा रही है।
जोशी ने बैठक में कहा कि आगामी एक माह का रूट चार्ट बनाकर उसे प्रभावी रूप से लागू करें। संगठन सर्वोपरि है। संगठन में एक व्यक्ति नहीं, अपितु संगठन मिलकर काम करता है ।परिश्रम और योजनाबद्ध तरीके से काम करने का वक्त है ।भाजपा के पास नीति भी है और नियति भी है।
प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा की सर्व समाज के साथ समरसता बढ़ती जा रही है, समाज भी महत्व दे रहा है ।आज भाजपा व्यापक हैं, विशाल हैं, हमारी पार्टी का समर्थन बढ़ा है और समर्पण भी बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी चेहरा बनी है । भाजपा के पास सर्वाधिक नीतियां, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, लोकतंत्र और राजनीतिक मूल्यों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण तत्व है। जनभागीदारी, सांस्कृतिक पुनरुत्थान, डिजिटल इंडिया और देशभर में स्वस्थ लोकतंत्र के चेहरे के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने नए आयाम स्थापित किए हैं।
चन्द्रशेखर ने कहा कि भाजपा परिवार और क्षेत्र से ऊपर उठकर सर्वव्यापी बनी है। भाजपा का मिशन विजय की राह पर चल पड़ा है। आगामी दिवसों में आने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेते हुए सभी कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने की अपील की।
चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें लाइव प्रसारण को राजस्थान की एक करोड़ जनता तक पहुंचाने की योजना बनानी है। जनविश्वास बढ़ाना व सर्वस्पर्शी बन बनना है और स्ट्रक्चर और संस्कृति को बनाए रखना है।
उदयपुर संभाग की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ,प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश महामंत्री व सांसद दिया कुमारी, प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, सांसद कनक मल कटारा, प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा मंचासीन रहे।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने बैठक का संचालन किया और आभार राजसमंद जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने दिया।
भाजपा उदयपुर संभाग की संगठनात्मक बैठक में प्रतापगढ़ जिले से भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, नेता प्रतिपक्ष जिला परिषद हेमन्त मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश शर्मा, जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, प्रदीप उपाध्याय, नारायण निनामा, जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, गोपालकृष्ण निनामा, जिला मंत्री धर्मवीर मीणा, प्रेमलाल मीणा, जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी निशील अरुण छोरिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष खेतसिंह मीणा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवलाल साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह झाला, पूर्व जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार, प्रधान रमेश मीणा, सभापति प्रतिनिधि प्रहलाद गुर्जर, जिले के सशक्त धरियावद नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय आदि अपेक्षित पदाधिकारीयो एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।