सिरोही

भाजपा सरूपगंज व रोहिड़ा मंडल की बैठक आयोजित

सिरोही जिले के पिंडवाड़ा तहसील में भाजपा सरूपगंज व रोहिड़ा मंडल की बैठक गुरुवार को जन आक्रोश यात्रा आयोजित हुई।

विधानसभा क्षेत्र मीडिया प्रभारी विनोद दवे ने बताया कि विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र चौहान व संयोजक किरण पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रभारी शैलेंद्र चौहान ने बताया कि मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्षों से जन आक्रोश यात्रा की रूपरेखा तैयार की एवं उन्हें उनके सभी पदाधिकारियों को इसके लिए दायित्व सौंपने की बात कही। वही उन्होंने बताया कि आम जन राजस्थान की कांग्रेस सरकार से बहुत ही दुखी है और जन आक्रोश यात्रा में लोग कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ खुलकर सामने आएंगे। संयोजक किरण पुरोहित ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जन आक्रोश को राज्य सरकार को बताया गया। इस दौरान सरूपगंज मंडल अध्यक्ष रूपाराम देवासी, रोहिड़ा मंडल अध्यक्ष रोहित रावल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ठ, महामंत्री लक्ष्मणराज पुरोहित, हेमंत शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्रसिंह पंवार, कांतिलाल जणवा, विपेश गरासिया, बलकीदेवी गरासिया, नेमाराम चौधरी, भुवनेश पुरोहित, उदयदान आढ़ा, ममताबेन रावल, गोरधन मोहरेशा, कांतिलाल सोनी, गिरधर मोहरेशा, अशोक मीणा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकार योगेश टाक:
प्रेसवार्ता में बताई सरकार की नाकामी

प्रेसवार्ता के दौरान विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शैलेंद्र चौहान ने राज्य सरकार की नाकामी को उजागर करते हुए कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, महिला उत्पीड़न, राज्य में बढ़ते अपराध, शिक्षक भर्ती में घोटाला एवं राज्य के युवाओं के साथ कुठाराघात, बिजली की बढ़ती दरें, पानी की समस्या के साथ नगर मंडल के हर वार्ड में आक्रोश यात्रा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के बयान का प्रतिउत्तर देते हुए कहा कि भाजपा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई हुई नही है बल्कि उन्हें तो अब कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए जिस दिन से यात्रा शुरू हुई है कांग्रेस टूट रही हैं। भाजपा में गुटबाजी पर कहा कि भाजपा अनुशाषित पार्टी है हम कमरे में बैठकर मामले को सुलझाना जानते है हमारी पार्टी कांग्रेस की तरह सार्वजनिक रूप से एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नही देती है। हम 2023 में राजस्थान में सरकार बनाएंगे। वही पड़ोसी राज्य गुजरात मे भी भाजपा की सरकार बनेगी।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button