राजस्थान

भानु प्रताप सिंह राणावत लगातार तीसरी बार बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

प्रतापगढ़। नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का शहर में हुआ जोरदार स्वागत और अभिनंदन ज्ञात रहे प्रतापगढ़ के लगातार तीसरी बार इस पद के लिए मनोनीत किए गए भानुप्रताप सिंह राणावत का कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ नारेबाजी करते हुए ज़ोरदार स्वागत किया। प्रतापगढ़ कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रतापगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह राणावत की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। भानु प्रताप सिंह को लगातार तीसरी बार इस पद पर मनोनीत किया गया है। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित किए गए अभिनंदन समारोह में प्रदेश कांग्रेस कॉमेटी सदस्य सुरेंद्र चंडालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राणावत का फूल माला एवं साफा पहना कर अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने यहां पर कांग्रेस के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की एवं ढोल नगाडो और आतिशबाजी के साथ किए गए स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नवनियुक्त जिलाधक्ष राणावत ने कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की धरियावद और प्रतापगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का ही सहयोग और स्नेह है कि उन्हें तीसरी बार इस पद पर मनोनीत किया, इसको लेकर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट का आभार व्यक्त किया। राणावत ने कहा कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरा प्रयास करना है और गहलोत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर धरियावद विधायक नगराज मीणा , पीसीसी सदस्य सुरेंद्र चंडालिया,वरीष्ठ कांग्रेस नेता अरविन्द कुमार डया ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धरियावद मदन सिंह गठेला ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वर्तमान कृषि मंडी अध्यक्ष अरनोद अरुण सिंह चूंडावत , धरियावद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम पुरी ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर, उप जिला जिला प्रमुख सागरमल बोहरा ,प्रतापगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कुलथाना ,पीपल खुट ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल निनामा ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष उदयलाल अहीर, जिला परिषद सदस्य पिंकेश पटवा ,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता शर्मा ,सुहागपुरा प्रधान भरत पारागी ,प्रधान समरथ मीणा , मोखमपुरा मंडल अध्यक्ष कुबेर सिंह चुंडावत ,गौतमेश्वर मण्डल अध्यक्ष अशोक सुथार, करमदीखेड़ा मंडल अध्यक्ष खातुराम मीणा ,पीपलखुट पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मणिलाल चरपोटा ,रामसिंह ग्यासपुर व पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय राठौर ,पूर्व ब्लाक संगठन महासचिव हरिओम शर्मा ,एससी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव नेताराम मेघवाल सहित सभी जिला कांग्रेस पदाधिकारीगण , सभी ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारीगण, नगर कांग्रेस पदाधिकारीगण, सभी कांग्रेस अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण, नगर परिषद पार्षदगण ,पंचायत समिति प्रधान गण, सभी सरपंचगण सभी वार्ड पंचगण सभी जिला परिषद सदस्य गण सभी पंचायत समिति सदस्य गण इकाई,मंडल ,ब्लॉक व जिले के पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहें ।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button