भारतीय अफीम किसान विकास समिति प्रतापगढ़ द्वारा आज सावलिया सेठ के दरबार मे चांदी का अफीम डोडा भेंट कर अच्छी फसल की कामना की गई

भारतीय अफीम किसान विकास समिति प्रतापगढ़ द्वारा आज सावलिया सेठ के दरबार मे चांदी का अफीम डोडा भेंट कर अच्छी फसल की कामना की गई।
प्रतापगढ़ 2 वर्षों से किसानों की फसल अच्छी नहीं हो रही इस वर्ष सभी किसानो की फसल अच्छी हो किसान समृद्ध हो ओर महामारी से सभी को मुक्ति मिले प्रभु सांवरिया सेठ सभी को स्वस्थ रखे एवं सभी अफीम किसानों की फसल अच्छी हो ओर नए किसानो को नए अफीम लासेंस मिले।
यह जानकारी ज़िला अध्यक्ष एडवोकेट मोहनलाल कुमावत द्वारा दि गई कि
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण जाट उपाध्यक्ष भगवान सिंह जिला उपाध्यक्ष पर्वत सिंह सचिव रूपलाल कुमावत भैरू लाल पाटीदार गोपी भाई सभी भारतीय अफीम किसान विकास समिति प्रतापगढ़ के सदस्य उपस्थित रहे एवं सभी ने सांवरिया सेठ के दरबार में उपस्थित हो कर सभी ने सांवरिया सेठ की जयकार करते हुए अरदास लगाई।