भारत को जानो प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण

Chautha Samay@Kapasan News
कपासन
भारत विकास परिषद शाखा कपासन द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन रिलायबल अकैडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय कपासन में किया गया।पूर्व में इस प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा 13 सितंबर 2022 को कपासन क्षेत्र के 24 विद्यालयों में आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 21 स्कूलों के कनिष्ठ वर्ग के 1145 छात्र छात्राएं और वरिष्ठ वर्ग में 24 स्कूलों के 1486 बालको ने भाग लिया। इस क्विज प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों के 86 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल मालीखेड़ा प्रथम,गायत्री विद्या निकेतन सिंहपुर दूसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में श्रीजी पब्लिक स्कूल कपासन प्रथम और हैप्पी पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय कपासन दूसरे स्थान पर रहे। समारोह के मुख्य अतिथि कृषि विशेषज्ञ विक्रम सिंह,अध्यक्ष देवेंद्र कुमार,विशिष्ट अतिथि सोहन लाल उपाध्याय रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव घनश्याम गोड ने किया। प्रतियोगिता के प्रभारी अशोक गौड़ रहे।इस दौरान कमल दाधीच, प्रभुलाल टेलर, शाखा के मुरलीधर नामधर,बादशाह सिंह, भगवती लाल सोमानी,मांगीलाल बंजारा, महेंद्र मोहन दाधीच, रतनलाल आचार्य,जगदीश चंद्र कुमार,दत्तात्रेय चास्टा,राजेश बारेगामा,राकेश शर्मा, रोशन लाल विजयवर्गीय का सहयोग प्राप्त हुआ। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। आभार शाखा अध्यक्ष देवेंद्र सोमानी ने व्यक्त किया। भारत जानो प्रतियोगिता के पश्चात परिषद द्वारा समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर 2022 को हैप्पी पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा।