प्रतापगढ़

भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने आरक्षण लागू करो अभियान को लेकर बैठक का किया आयोजन

प्रतापगढ़ ।भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा,भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा एवं भील प्रदेश युवा मोर्चा ब्लॉक अरनोद ने सयुक्तरूप से अनुसूचित क्षेत्र में आर्टिकल 244 1 की मूल भावना के अनुरूप आरक्षण लागू करो अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया, बैठक में मुख्य वक्ता मांगी लाल निनामा (राष्ट्रीय संयोजक भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा) ने बताया की सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय समता बनाम आंध्रप्रदेश 1997 के जजमेंट में अनुसूचित क्षेत्र के विशेषाधिकार समाहित है साथ ही आर्टिकल 244 1 के विशेषाधिकार का भी हवाला दिया गया है। हमें आर्टिकल 244 1 की मूल भावना के अनुरूप आरक्षण मिले इसके लिए जन जन तक संवैधानिक मूल्यों को प्रचारित करना है। बैठक में उपस्थित सर्वजनों ने इसके लिए शपथ ली एव अनवरत कार्य करने का संकल्प लेते हुए अनुसूचित क्षेत्र में आरक्षण बचाओ अभियान अनवरत जारी रखने का भी संकल्प लिया। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button