भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक मांगीलाल निनामा यू एन ओ की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस (नागपुर) के लिए हुए रवाना

भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक मांगीलाल निनामा यू एन ओ की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस (नागपुर) के लिए हुए रवाना
प्रतापगढ़। आदिवासियों के हक अधिकार के लिए विचार विमर्श करने के लिए इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन इंडीजीनस पीपल फॉर द रिकमेंडेशंस एंड द राइट इन यूनाइटेड नेशंस का नागपुर में आयोजन हो रहा है। यू एन ओ के 46 चार्टर जो आदिवासियों के हक के लिए हैं उनको भारत में लागू करवाना, पांचवी और छठी अनुसूची में हस्तक्षेप को रोकते हुए पूर्ण रूप से धरातल पर लागू करना।
आदिवासियों की समस्याओं को यू एन ओ में उठाना एवं आदिवासियों की संस्कृति को कैसे बचाया जाए इसके ऊपर भी विचार विमर्श किया जाएगा। आदिवासियों के लिए जन वकालत कर रही सामाजिक कार्यकर्ता बबीता कश्यप और भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक मांगीलाल निनामा, भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा प्रतापगढ़ के रामलाल निनामा, प्रसून मसार नागपुर के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए।