भूमि विवरण दस्तावेज जमा करवाएं, नहीं तो होंगे अपात्र घोषित

भूमि विवरण दस्तावेज जमा करवाएं, नहीं तो होंगे अपात्र घोषित
प्रतापगढ़ जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभार्थियों, कृषकों का भूमि विवरण रिकार्ड का सत्यापन किया जाना है। जहां कई कृषक के भूमि विवरण खाली या अपूर्ण की स्थिति में समस्त किसानो का डाटा सत्यापन नहीं हुआ है। जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि वर्तमान में अब तक 69 प्रतिशत कृषकों का ही विवरण पोर्टल पर अपलोड हुआ है। जबकि 31 हजार 709 कृषक की भूमि विवरण खाली या अपूर्ण होने से सत्यापन शेष रह गया है। भूमि विवरण ऑनलाईन पोर्टल पर अपडेट नहीं होने से काश्तकार को अपात्र घोषित किया जा रहा है। सत्यापन से शेष कृषक की सूची तहसील स्तर से तैयार कर प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चस्पा एवं पटवारी हल्का को उपलब्ध करवा दी गई है। काश्तकार अपना नाम सूची में देखकर सम्बन्धित पटवारी हल्का को /तहसील कार्यालय मुख्यालय पर जाकर ऑनलाईन जमाबन्दी पर सूची क्रमांक, रजिस्टेशन नम्बर (10 अंको वाले) मोबाईल नम्बर अंकित कर जमा कराएं। जिससे कृषक का भूमि विवरण पूर्ण कर पोर्टल पर अपडेट किया जाकर पात्र काश्तकार की श्रेणी में रखा जा सकेगा। कृषक द्वारा भूमि विवरण दस्तावेज जमा नहीं करवाने पर अपात्र घोषित किया जाकर वसूली की कार्यवाही की जाएगी।