नीमच

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान आरंभ 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान।

Chautha [email protected] news
सिंगोली – मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला ईकाई मे प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान की शुरुआत जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व मे हुई इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बाबुलाल शर्मा, जिला सचिव अतुल मेहर, सिंगोली तहसील अध्यक्ष राजेश कोठारी, वरिष्ठ पत्रकार मेहबूब मेव प्रेम चंद जैन, राधेश्याम तिवारी, कौशल व्यास, सुनिल नागौरी, सौरभ तिवारी, निलेश जैन, मुकेश मोटानाक, महेन्द्र सिंह, अंकित सिंह, संजय नागौरी, अशोक विश्नोई, सहित अनेक साथी उपस्थित थे।
जिले की सभी तहसीलो मे आरंभ हुआ सदस्यता अभियान।
मनासा तहसील मे प्रदेश प्रतिनिधी कैलाश राठौर संभाग उपाध्यक्ष हंसमुख बोहरा और तहसील अध्यक्ष भंवरलाल मांडीवाल के नेतृत्व मे तो नीमच तहसील मे संभागिय सचिव कपिल सिंह चौहान जिला महासचिव चैनसिंह सौलंकी तहसील अध्यक्ष युगल बैरागी के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।
जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया की प्रदेश के एक मात्र ट्रेड यूनियन मे रजिस्टर्ड पत्रकारो के सबसे बडे संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान पुरे जिले मे वृहत स्तर पर चलेगा और जिले के अधिक से अधिक पत्रकार साथियो को संगठन से जोडने का काम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button