नीमच

महर्षी गौतम जयंती हर्षोल्लास से मनाते हुए गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शौभा यात्रा प्रतिभावान छात्र छात्राओ को किया सम्मानित।

Chautha samay @singoli news
सिंगोली।भारतीय नव वर्ष ओर महर्षी गौतम जयंती के पावन अवसर पर स्थानीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज ने नगर मे भव्य शौभा यात्रा निकालकर पुरे नगर मे धर्ममय वातावरण निर्मित किया। समाज के गौतम नव युवक मंडल के युवाओ ने नव वर्ष ओर गौतम जयंती की पूर्व संध्या पर नगर मे वाहन रैली निकालकर धर्म संदेश दिया वही महिला मंडल की बहनो और मातृशक्ति ने रात्री मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया।
वही गौतम जयंती को प्रातःकाल प्रभात फेरी निकाली गई और 8 बजे चारभुजा नाथ मंदिर पर हवन पूजन किया गया उसके पश्चात दोपहर 3 बजे चारभुजानाथ मंदिर से भव्य शौभा यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्ग चौधरी मोहल्ला अहिंसा पथ बापू बाजार विवेकानंद बाजार पुराने बस स्टैंड होते हुए गौतमालय भवन पहुंची। शौभा यात्रा के दौरान महिलाएं एवं युवतिया ढ़ोल और भजनो की धुन पर नाचते हुए अपने आराध्य महर्षि गौतम की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
शौभा यात्रा के पश्चात गौतमालय भवन पर वरिष्ट जनो की उपस्थिती मे समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओ को सम्मानित किया गया इस अवसर पर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव बाबुलाल शर्मा, महासभा के जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, नगर अध्यक्ष कमल शर्मा ,कोषाध्यक्ष रवि बिल्लू, सचिव निशान्त जोशी वरिष्ट कैलाश जोशी एडवोकेट ओंकारलाल शर्मा ,प्रकाश चन्द्र शर्मा, जगदीश तिवारी,रामस्वरूप शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे। सम्मान समारोह के पश्चात समाज जनो का स्नेह भोज आयोजित हुआ। सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोशी ने किया।

Related Articles

Back to top button