महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति निम्बाहेड़ा द्वारा राजस्थान घरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत का अभिनन्दन किया गया

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति निम्बाहेड़ा द्वारा राजस्थान घरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत का अभिनन्दन किया गया
निम्बाहेड़ा 11 फरवरी 2022..
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति निम्बाहेड़ा, द्वारा राजस्थान घरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत का अभिनन्दन किया गया।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति एवं शांति और अंहिसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलिप नेभनानी एवं निम्बाहेड़ा ब्लॉक संयोजक महेश धूत के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम को पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत के चित्तौड़गढ़ स्थित उनके निवास पर पंहुचकर उन्हे मेवाड़ी पगड़ी, सुत की माला पहनाकर महात्मा गांधी जी के अनमोल सुत्र की तस्वीर भेंट कर फुलमालाओं से लादकर सार्वजनिक रूप से अभिनन्दन किया गया तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में सह संयोजक राम सिंह जाट, राजेन्द्र भूतड़ा, सतीश कुमावत, रामपाल मालू, दिनेश गुप्ता, तख्त सिंह सिंधवी इत्यादि ने भी श्री जाड़ावत का स्वागत किया।