महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने दी घर-घर दस्तक भरे नारी सम्मान योजना के फार्म।

Chautha samay @singoli news
सिंगोली:-महिला प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल नीमच जिला प्रभारी नूरी खान जिला अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस द्वारा सशक्त बेटी,समृद्ध नारी, नारियों का सम्मान, मध्यप्रदेश का अभिमान, की धारणा को साकार रूप देने के लिए एवं प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली महत्वाकांक्षी नारी सम्मान योजना को लेकर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष पल्लवी भंडारी के नेतृत्व में घर घर दस्तक देकर नारी सम्मान योजना के फार्म भरे घर घर दस्तक के दौरान महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष पल्लवी भंडारी ने महिलाओं को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रतिमाह 15 सो रुपए हर परिवार को ₹500 में गैस सिलेंडर सो यूनिट तक बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली खपत पर बिजली बिल हाफ और किसानों का दो लाख तक का कर्जा माफ जेसी जन हितेषी योजनाओं को लागू करने की जानकारी प्रदान की और कहां की कांग्रेस और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ झूठे वादे नहीं वचन देते हैं प्रदेश में बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखकर ही इस बार वचन पत्र में प्रदेश की जनता और महिलाओं को वचन दिए हैं जिन्हें सरकार बनते ही लागू किया जाएगा और जनता को राहत प्रदान की जाएगी आज भाजपा के शासन में गैस सिलेंडर सहित खाद्य सामग्रियों की कीमतें आसमान छू रही है जिससे ग्रहणीयों का घर चलाना मुश्किल हो चुका है श्रीमती पल्लवी भंडारी ने महिलाओं को विश्वास दिलाया कि प्रदेश में सरकार बनने पर महंगाई की मार से भी कांग्रेस की सरकार निजात दिलाएगी प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए नारी सम्मान योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और सशक्त नारी के सपने को साकार भी करेगी श्रीमती भंडारी ने कहा कि इस बार भाजपा के झूठे बहकावे में ना आये प्रदेश हित में निर्णय लें फार्म भरने के दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी उपस्थित थी।