मानव अधिकारों की सुरक्षा के लिए संगठन सदैव है तैयार- प्रदेशाध्यक्ष योगी

मानव अधिकारों की सुरक्षा के लिए संगठन सदैव है तैयार- प्रदेशाध्यक्ष योगी
निम्बाहेड़ा| मनावयोग, दिल्ली से सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा संचालित संस्था मानवधिकार सुरक्षा संगठन भारत का बुधवार को प्रदेश की टीम के आगमन पर *”मानवधिकार जागरूकता एवं समाजसेवी सम्मान समारोह”* का आयोजन किया गया, जिसमें नगर में कार्यरत सभी समाज सेवी का सम्मान देकर उनका हौसला अफजाई किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक योगी, प्रदेशाध्यक्ष युथ पंकज राज मेवाड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष युथ महिपाल तंवर, प्रदेश वरिष्ठ महिला प्रभारी रेणुका यादव, जयपुर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ माधुरी शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर जी आर भुक्कल, राधेश्याम सुखवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। स्वागत उदबोधन जिलाध्यक्ष वरिष्ठ गजेंद्र सिंह पंवार ने किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत संगठन के सदस्यों द्वारा उपरना ओढ़कर एवं पौधा भेंट देकर किया गया। प्रदेशाध्यक्ष योगी ने उदबोधन देते मानव अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की वही युथ प्रदेशाध्यक्ष ने भी अपने उद्बोधन में आज के युवा और सामाजिक कार्य की तुलना करते हुए उपस्थित भामशाओ व हमेशा निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने वालो को देव तुल्य बताया ओर नर सेवा ही नारायण सेवा है एवं विभिन्न समाजसेवियों की कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर उनका हौसला बुलंद किया ताकि आगे भी वह इसी गति के साथ समाज को एक नया दर्पण दिख सके। इसी के साथ संगठन के भी सक्रिय सदस्यों एवं सेवा कार्य हेतु सदैव तत्पर तैयार रहने हेतु सदस्यों को भी सम्मानित किया गया व ज़िला उपाध्यक्ष वरिष्ठ के पद पर के के दत्ता, चित्तौड़गढ़ यूथ जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को पदनोति कर उन्हें 6 जिलों के ऊपर यूथ मंडल अध्यक्ष बनाया गया व अखलेश कुमार को यूथ तहसील अध्यक्ष बनाया एवं तहसील अध्यक्ष वरिष्ठ भगवती प्रजापत को बनाया, बेगू जिला उपाध्यक्ष पत्रकार राजकुमार रायवाल, भोपाल सागर जिला उपाध्यक्ष घनश्याम विजावर्गीय को नियुक्ति किया गया। प्रदेश की टीम द्वारा मानवधिकार सुरक्षा संगठन के कार्यालय का भी उद्धघाटन किया गया। कार्यक्रम एवं संगठन के कार्य से प्रभावित होकर लाल कैलाशपत सिंघानिया पब्लिक स्कूल की हेडमिस्ट्रेस सुचिता राठौर ने भी संगठन में सदस्यता हासिल की। धन्यवाद जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिल्पा जैन ने किया। मंच संचालन प्रतीक सालेचा, अखिलेश ठाकुर, दिव्या संघवी, मोना मोदी ने शानदार तरीके से किया।
उपरोक्त कार्यक्रम में परम् गोभक्त बंशीलाल राईवाल, ब्लड मैन कुलदीप नाहर, पत्रकार श्याम अग्रवाल, अशरफ मेव, वसीम खान, शाकिर खान, सिराज खान, तालिब खान आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर संगठन के रेखा पारख, अलका मोदी,रत्ना चुगवानी, दिव्या बहरानी, पायल संघवी, ममता नाहर, सपना नाहर, लीला सोनी, श्वेता सगरावत, नेहा जैन, अंजू बाबेल, वर्षा चपलोत, मीना बरेट, दीपक जैन, बेगू तहसील अध्यक्ष नीता राय वाल, राशमी तहसील अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ टीना दाधीच अपनी अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए।