मानसून की दस्तक और क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले, किसान ने शुरू कि फसल बोवनी की तैयारी।

Chautha samay @singoli news
सिंगोली:- मानसून की दस्तक और क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश के साथ ही मक्का मूंगफली सोयाबीन का उत्पादन करने वाले किसान फसल की बोवनी के लिए खेतों की तैयारी में जुट गए हैं। कई जगहों पर तो बोवनी का काम भी जोरों से चल रहा है। इस बार बारिश अच्छी रहेगी तो फसल में भी अच्छी पैदावार होगी।
इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं, क्योंकि इतनी बरसात से मक्का ,सोयाबीन, मूंग ,उड़द जैसी फसलों की बोवनी के लिए खेत तैयार हो गए हैं। गौरतलब है कि नीमच जिले के सिंगोली तहसील क्षेत्र में भी मक्का मूंगफली सोयाबीन की फसल बहुतायत में होती है।
अंचल में मक्का एवं सोयाबीन की बोवनी मानसून सीजन यानी जून,जुलाई महीने में होती है, लेकिन इस बार भी मानसून ऐसा मेहरबान हुआ कि, कि किसान बोवनी के लिए खेतों की जुताई करने लगे हैं। बाजार में मक्का एवं सोयाबीन के बीज की मांग बढ़ गई है, सोमवार को खाद-बीज की दुकानों पर किसानों की भीड़ लगी रही। उधर बारिश के बाद रात का तापमान भी लुढ़ककर 26 डिग्री पर आ गया, जिससे मौमस ऐसा सुहाना हो गया कि पखे की हवा रात में ठंड का अहसास करा रही थी। सोमवार को सुबह के समय मौसम सुहाना रहा, मौमस विभाग के अनुसार आगामी 12 घंटे में फिर अच्छी बारिश के आसार हैं।