माना बावसी मंडल सुहागपुरा की भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा,भील प्रदेश युवा मोर्चा,भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा कार्यकारिणी का गठन हुआ

प्रतापगढ़। सुहागपुरा ब्लॉक में आनी वाली ग्राम पंचायत सुहागपुरा,तलाया,मोटा धामनिया, मोटी खेड़ी को मिलाकर गठित मंडल का नाम माना बावसी मंडल दिया गया जिसमें आमराय से भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के मंडल संयोजक केशुराम ननामा,मीडिया प्रभारी जीवनलाल ननामा, महासचिव कमलेश डिंडोर, सदस्य राजू ननामा,अंबालाल डिंडोर, भील प्रदेश युवा मोर्चा में मंडल संयोजक रमेश महिडा, मीडिया प्रभारी प्रकाश डामोर, महासचिव खातूराम महिडा, सदस्य नागु लाल ननामा,दिनेश गणावा, राधेश्याम डिंडोर एवं भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा में मंडल संयोजक पृथ्वीराज डिंडोर, मीडिया प्रभारी पंकज गणावा, महासचिव रतनलाल महिडा, सदस्य ओमप्रकाश महिडा,दिनेश ननामा, विक्रम ननामा आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई। समस्त जिम्मेदार पदाधिकारी आदिवासी समुदाय में फैली कुरीतियों को समाप्त करने, शैक्षिक महत्व का अधिकतम प्रचार -प्रसार करने, प्रकृति रक्षा एवम प्रकृति पूजा महत्व समुदाय में प्रचारित करने एवं संवैधानिक हक/अधिकारों के साथ आदिवासी संस्कृति महत्व, ग्राम सभा महत्व के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार -प्रसार करना रहेगा। बैठक में पूरे ब्लॉक के कार्यकर्ता मौजूद रहे।