मुख्यमंत्री गहलोत के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गायो को हरा चारा खिलाया

Chautha Samay @ Kapasan News
कपासन
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गौशाला में गौमाताओं को गुड़ एवं हरे चारे का भोग लगाया।
कांग्रेस प्रवक्ता रामपाल सरगरा के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के जन्मोत्सव के अवसर पर आचार्य श्री नानेश रुपरेखा श्री राम गौशाला में गौमाताओं को हराचारा एवं गुड़ खिलाकर मुख्यमंत्री को लम्बी उम्र एवं प्रदेश की सेवा के लिए ओर भी सशक्त बनाने की कामना की इस अवसर पर डॉ.ललित बोरीवाल पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चाष्टा पुर्व नगर अध्यक्ष हाजी अब्दुलरहमान मंसूरी नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष सुर्य प्रकाश सिरोया कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश लक्षकार युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बारेगामा पार्षद पुखराज खाब्या अनिकेश सोनवाल ऋषि व्यास सत्य नारायण चोटियां मुकेश चाष्टा राहुल छापरवाल सुमित कोदली अभिषेक सोनवाल विकी चौहान कमलेश कोदली दिपक खेरोलिया गोपाल छापरवाल अंकित वैष्णव एवं कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे