मुख्यमन्त्री द्वारा विधान सभा में प्रस्तुत राजस्थान के बजट का सीधा प्रसारण को निम्बाहेड़ा प.स. के वी.सी. रूम से जुड़कर सुना

मुख्यमन्त्री द्वारा विधान सभा में प्रस्तुत राजस्थान के बजट का सीधा प्रसारण को निम्बाहेड़ा प.स. के वी.सी. रूम से जुड़कर सुना
निम्बाहेड़ा 23 फरवरी 2022..
स्थानीय पंचायत समिति के वी.सी. रूम में बुधवार को बजट के सीधा प्रसारण कार्यक्रम के उपखण्ड अधिकारी चन्द्रशैखर भण्डारी , महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक संयोजक महेश धूत,तहसीलदार गोपाल बंजारा, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अभिषेक शर्मा , प. स. सदस्य पिंकेश जैन, कार्यवाहक विकास अधिकारी दौलतराम मीणा, सहायक कृषि अधिकारी शान्तिलाल खटीक सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्याक्ष, किसान इत्यादि उपस्थित थे।
सबकी खुशहाली और जन-जन के हित में समर्पित राजस्थान बजट- धूत
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक संयोजक महेश धूत ने मुख्यमन्त्री श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रस्तुत बजट को सबकी खुशहाली और जन-जन के हित में समर्पित राजस्थान बजट बताया।
धूत ने कहा कि कर्मचारी, किसान, स्टूडेंट्स, युवा, महिला,बुजुर्ग हर वर्ग के और प्रत्येक क्षेत्र के लिए कल्याणकारी घोषणा और प्रदेश के चहुंमुखी विकास का रोडमैप प्रशस्त करता बजट यह बजट है। मुख्यमंत्रीजी को धन्यवाद और आभार।
धूत ने मुख्यमन्त्री जी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट का सीधा प्रसारण निम्बाहेड़ा पंचायत समिति के वी.सी. रूम से जुड़कर देखा।