प्रतापगढ़

राजसमंद में आयोजित होने वाली भाजपा की संभागीय बैठक में भाग लेंगे प्रतापगढ़ जिले के पदाधिकारी

प्रतापगढ़। आज सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी राजसमंद में भारतीय जनता पार्टी उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक लेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया की भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी हेमराज मीणा आज राजसमंद में राजस्थान सरकार के विरोध में आयोजित होने वाले जिला जन आक्रोश महाघेराव के पश्चात उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे एवं आगामी गतिविधियों व आयोजनो के निर्देश प्रदान करेंगे।
इस बैठक के प्रतापगढ़ जिले से भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष आदि भाग लेंगे। साथ ही जिले से सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक व अन्य अपेक्षित जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी भी भाग लेंगे।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button