राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रतापगढ़ विधायक निवास पर मनाया गया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रतापगढ़ विधायक निवास पर मनाया गया ।
विकास पुरुष जननायक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा व जिला प्रमुख इन्द्रा देवी मीणा के आतिथ्य में प्रतापगढ़ विधायक निवास , मनावला पर केक काटकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं विधायकों के प्रभारी मोहित भावसार ने यह जानकारी देते बताया कि अक्षय तृतीया को बन रहें हैं योग “केदार”,शुभ कर्तरी उभयचरी विमल,और सुमुख दुर्लभ महासंयोग मे जननायक का जन्मदिन है। इस अवसर पर विधायक रामलाल मीणा ने कहा कि राजस्थान प्रदेश के गांधी और जननायक विकास पुरुष अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूँ मैं भगवान से मुख्यमंत्री की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रतापगढ़ ज़िले एवं प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र पर असीम कृपा है मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत द्वारा प्रतापगढ़ में कई विकास के आयाम स्थापित किए हैं जिसमें तीन तीन महाविद्यालय खोले गए मेडिकल कॉलेज की घोषणा कृषि महाविद्यालय पेयजल की व्यवस्था बांधों के निर्माण के लिए बजट आवंटन कृषि के क्षेत्र में जैसे कई विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रतापगढ़ के क्षेत्र में एक अविस्मरणीय घोषणा की गई एवं अविस्मरणीय विकास कार्यों को किया जा रहा है ये हमारे मुल्य बहुत बड़ी सुखाते हैं मैं मुख्यमंत्री को जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं ।
इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा उपाध्यक्ष अशोक भावसार प्रतापगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण सिंह चुंडावतनगर कांग्रेस अध्यक्ष उदय लाल अहीर जिला सदस्य पिंकेश पटवा अरनोद प्रधान सम्रत मीणा सुहागपुरा प्रधान भरत पारगी शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रवीण कुमार जैन मनोनीत पार्षद अशोक धोबी मनोनीत पार्षद प्रमोद गंधर्व अरनोद उपप्रधान कैलाश भाटी ब्लॉक महासचिव शेखर शर्मा नारायण सिंह बरमंडल बाबूलाल जाट धनराज मीणा इब्राहिम शेख़ परिषद पार्षद गोवर्धन मीणा नगर परिषद मनोनीत पार्षद लक्ष्मण गायरी विक्रम प्रताप सिंहअरुणा ब्लॉक कांग्रेस संगठन महासचिव हरिओम शर्मा हरीश मोटी खेड़ी ब्लॉक महासचिव मोहन लाल डांगी गणेश लाल चौहान मंगल हंस सहित सभी जिला कांग्रेस पदाधिकारीगण ,ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी गण ,समस्त जनप्रतिनिधि ,जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य कांग्रेस समर्थित सरपंच गण एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस ,महिला कांग्रेस ,सेवादल तथा एन एस यू आई के पदाधिकारिगण और समस्त कांग्रेस कार्यकतागण तथा पत्रकार बन्धुओ की उपस्थिति रहे।