राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना के तहत सूक्ष्म सिंचाई पर जागरूकता बेठक का आयोजन

प्रतापगढ़। जिले के ब्लॉक प्रतापगढ़ में लघु सिंचाई परियोजना के गादोला व पीलू पंचायत में राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना के तहत सूक्ष्म सिचांई (माइक्रो इरिगेशन सिस्टम) जागरूकता बेठक का आयोजन किया गया। राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना के तहत गादोला मध्यम सिंचाई परियोजना बेठक के दौरान किसानों को जागरूक किया गया। राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना प्रबंधन दल के अशोक भाद्ववाज, अभीषेक रोए, गंगा शर्मा द्वारा परियोजना में चल रही कृषि एवं उद्यान गतिविधियों की जानकारी किसानों को प्रदान की गई। कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी नंदकिशोर द्वारा कृषि एवं उद्यान की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए किसानों को 75 प्रतिशत तक मिलने वाली छूट के बारे में बताया। बैठक में किसानों को फव्वारा, बूंद-बूंद सिंचाई, फार्मपोंड, पाईप लाईन, सोलर पम्प, वर्मी बेड का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने के बारे में किसानों को जागरूक किया। इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक किशोरदास, ललीत, बलराम साहु
सरपंच पति खेमराज, नहरी अध्यक्ष सुरेश गुजर, अपण सेवा संस्थान से भानु नहरी क्षेत्र के किसान मौजूद थे।