प्रतापगढ़

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत प्रदेश अध्यक्ष चुनाव 24 को होंगे, प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी जिलों से जिला अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे

प्रतापगढ़। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की मतदाता सूचियां भेजने की आज दिनांक 20मई 2023अंतिम तिथि थी आज भारी जोश था। समस्त जिलों के जिलाध्यक्ष की सूचियां लगभग प्राप्त हो चुकी है प्रदेश संयोजक चुनाव समिति महिपाल सिंह चौहान ने बताया कि कांठल की धरा पर राजस्थान के कोने कोने से मतदाता है प्रदेश पदाधिकारी तथा जिलाध्यक्ष 24 मई 2023 को सम्मिलित होने जा रहे हैं। प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने आवास भोजन एवं समस्त प्रकार की समितियां गठित कर तैयारी की जा रही है। पर्यवेक्षक घनश्याम शर्मा के निर्देश पर समय-समय पर मार्गदर्शन लेकर संविधान के नीति निर्देश के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव संपन्न होंगे उक्त जानकारी पूर्व महामंत्री विपिन जैन द्वारा दी गई जो चुनाव समिति के सदस्य भी हैं। इस प्रकार चुनाव समिति के सदस्यों की देखरेख में संपूर्ण प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव संपन्न किए जाएंगे।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button