राजस्थान

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के विभिन्न बिंदुओं पर प्रदेश कार्यकारिणी ने किया मंथन

प्रतापगढ़। प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता मुख्य अतिथि प्रदेश सभा अध्यक्ष पुष्पराज सिंह शक्तावत थे विशिष्ट प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जयनारायण करते थे। महामंत्री विपिन जैन ने बताया कि जूम बैठक करके राजस्थान के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के क्रम में बैठक आयोजित की गई इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई । राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की सदस्यता मैं अधिक से अधिक शिक्षक साथियों को जोड़ा जाए। राजस्थान के प्रत्येक जिले में हरित क्रांति के रूप में राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के बैनर तले वृक्षारोपण की जिम्मेदारी प्रत्येक जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी को सौंपी गई जिसमें 501 पौधा प्रत्येक जिले से लगाए जाएंगे जिसकी देखरेख इन सुरक्षा का जिम्मा पदाधिकारी रखेंगे एवं देखभाल करेंगे।
सदस्य शुल्क विकास शुल्क के बारे में चर्चा की गई एवं उस पर प्रांतीय पदाधिकारी की हुई है जिससे संगठन में कोष में अभिवृद्धि कर्ज संगठन का कार्य सुचारू रूप से कर सके जिसमें समस्त जिलाध्यक्ष की स्वीकृति एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष विधान के अनुसार सौंपा जाएगा। महिला शक्ति की भागीदारी अधिक से अधिक हो एवं नारी शिक्षा के ऊपर एवं उनके उत्थान के लिए शिक्षक संघ एकीकृत बढ़-चढ़कर के कार्य करेगा।
उप प्रधानाचार्य की पदोन्नति होने पर भी उन्हें नियुक्ति ने देना सरासर अन्याय राज्य सरकार से मांग की गई कि उनको तुरंत पदस्थापन करके विद्यालय में भेजे जाए जिससे शिक्षक शिक्षार्थी के हित में कार्य कर सकें। स्थानांतरण के लिए भी पुरजोर तरीके से मांग उठाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष झालावाड़ की नियुक्ति एवं जिलाध्यक्ष जोधपुर की महिला शक्ति की नियुक्ति होने पर सुरेश कुमार व्यास एवं निशि सिसोदिया को जोधपुर महिला जिलाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं प्रदान की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण भट्ट पुष्पराज सिंह शक्तावत प्रदेश सभा अध्यक्ष जय नारायण प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष ललित देव पाली चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष राधेश्याम खटीक पाली जिला अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा जोधपुर जिलाध्यक्ष निशी सिसोदिया प्रदेश संगठन मंत्री बिलाड़ा जोधपुर से गोपी किशन रावल आदि कई पदाधिकारी सम्मिलित हुए अगली बैठक प्रांतीय बैठक जयपुर में रखी जाएगी इसकी घोषणा की गई आभार प्रदेश महामंत्री विपिन जैन ने प्रकट कियाl

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button