प्रतापगढ़

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन पद पर किशन लाल जेदीया विराजमान हुए

प्रतापगढ़।जयपुर के पंत कृषि भवन में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन एवं सभी सदस्यों द्वारा पद ग्रहण किया गया। उक्त पद ग्रहण समारोह में अध्यक्षता अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलचंद चावरिया ने की जेदीया के साथ आयोग के ओम प्रकाश लोहिया, प्रकाश हडाले, राहुल ,एवं अन्य सदस्यों ने भी पद ग्रहण किया। कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष सचिन विष्णु देव सरवटे व अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश के सभी पदाधिकारी व अन्य सभी जिलों के जिला अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग द्वारा बाहर से पधारे अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। एवं चेयरमैन जेदीया द्वारा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वाल्मीकि समाज को दिलाने हेतु सभी को आश्वस्त किया गया। साथ ही प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की भर्ती जल्द करवाने हेतु आश्वासन दिया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रतापगढ़ से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव ज्ञानेश्वर कजानी व अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तरुण दावरे द्वारा आयोग के चेयरमैन व सभी मनोनीत सदस्यों का साफा व माल्यार्पण करा कर मुंह मीठा करा कर बधाई दी एवं प्रतापगढ़ आने का निमंत्रण दिया गया।

तारूसिंह यादव

Tarusingh Yadav National Chautha Samay News City Reporter, Pratapgarh (Rajasthan), Contact: +91 88299 42088, Email: [email protected], Corporate Office Contact; +917891094171, +919407329171, Email' [email protected]

Related Articles

Back to top button