रामनवमी पर्व पर विशाल वाहन रैली का आयोजन।

Chautha [email protected] News
कपासन
नगर क्षेत्र में राम नवमी के अवसर पर हिंदू संगठनों द्वारा विशाल वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रैली राधा कृष्ण मंदिर पंचायत समिति परिसर से प्रारंभ होकर हाईवे चौराया पांच बत्ती चौराहा मुख्य बाजार से होते हुए सरोवर बालाजी राजराजेश्वर तालाब पर समाप्त हुई। वाहन रैली का पांच बत्ती चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवम् इसी प्रकार कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा वाहन रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा व्यापार मंडल एवं सामाजिक संगठनों द्वारा प्रमुख प्रमुख चौराहे पर वाहन रैली का स्वागत किया गयाl
उप अधीक्षक गीता चौधरी, थाना अधिकारी फूलचंद ट्रेलर, उपखंड अधिकारी विनोद कुमार ,सहित भारी संख्या में पुलिस जाब्ता वाहन रैली के साथ चल रहा था। कस्बे के प्रमुख प्रमुख चौराहे पर एवं संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस जाब्ता लगा रखा थाl
सुरक्षा कि दृष्टि से वाहन रैली के समय पुलिस के जवान छतों पर खड़े रहे।